प्राचीन हनुमान मंदिर की जीर्णोद्धार समिति के सदस्यों ने रखी बैठक।।

प्राचीन हनुमान मंदिर की जीर्णोद्धार समिति के सदस्यों ने रखी बैठक।।

ग्राम देड़तलाई के प्राचीन हनुमान मंदिर की जीर्णोद्धार समिति के सदस्यों ने बैठक रखी।
बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा मंदिर को इस वर्ष अंतिम रूप देकर निर्मित सभी मंदिरों में प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा करने का निर्णय लिया, निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए गांव के ही ठेकेदारों को ठेका देकर सोमवार से पुजारी आवास, चढ़ाव, छत की पैराफिट वाल आदि का निर्माण शुरू कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के लिए बयाना राशि दी गई। माता जी के मंदिर एवं शंकर जी के मंदिर के शिखर निर्माण के लिए नांदेड़ की कारीगरो द्वारा 26 अप्रैल से शिखर का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, बैठक में निर्माण के लिए समिति ने कहा कि घर घर जाकर हर परिवार से जन सहयोग राशि के लिए मांग करेंगे आस-पास के गांव में सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना प्रसारित कर रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा जनसहयोग प्राप्त हो और मंदिर के कार्य में अब किसी प्रकार की कोई रुकावट और देरी ना हो ₹51000 की राशि या उससे अधिक की राशि देने वाले दानदाताओं के नाम का शिलालेख लगाया जाएगा निर्माण समिति के सदस्य नंदकिशोर मालवीय, गंगाराम मार्को, डॉक्टर गोलदार, सुरेश मालवीय, लोकेश राठोर, भूपेंद्र राठौर आदि ने बताया कि मंदिर का इतिहास काफी पुराना है गांव के बुजुर्गों को भी मंदिर निर्माण की अवधि पता नहीं है मंदिर में कई चमत्कार हुए हैं प्राचीन मंदिर में मां दुर्गा, हनुमान दादा, शिवलिंग, नंदी महाराज, शीतला माता और भैरव बाबा की प्रतिमा भी स्थापित है प्राचीन मंदिर की बाउंड्री वाल छोटी थी मंदिर भी काफी जर्जर हो चुका था गांव के आवारा जानवर और शरारती तत्व मंदिर परिसर में गंदगी फैलाना एवं प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाते थे यही देख कर निर्णय लिया गया था जल्द मंदिर का जीर्णोद्धार कर मंदिर को सुंदर और सुरक्षित बनाएंगे, मंदिर में रोजाना जल चढ़ाने से और सेवा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती है इसके कई साक्ष्य है।

और पढ़े  अमेरिकी केंद्रीय बैंक का बड़ा फैसला: राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव को दरकिनार कर फेड ने बढ़ाई ब्याज दरें
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…