खत्म हुआ अमेरिकी इतिहास का सबसे लंबा चलने वाला शटडाउन, सदन से पारित बिल पर ट्रंप ने किए हस्ताक्षर

अमेरिकी इतिहास का सबसे लंबा चलने वाला शटडाउन आखिरकार खत्म हो गया है। बुधवार को अमेरिकी कांग्रेस ने शटडाउन खत्म करने वाले विधेयक को पारित किया। जिस पर राष्ट्रपति ट्रंप ने हस्ताक्षर कर दिए। इसके साथ ही 43 दिन तक चला शटडाउन खत्म हो गया। शटडाउन खत्म करने के समझौते के तहत बीते 43 दिनों में नौकरी से निकाले गए संघीय कर्मचारियों को फिर से नौकरी पर बहाल किया जाएगा।

डेमोक्रेटिक पार्टी को झुकना पड़ा
प्रतिनिधि सदन में सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी ने 222-209 के मतों से विधेयक पारित करा लिया। सीनेट पहले ही इस विधेयक को पारित कर चुकी थी और अब बस राष्ट्रपति ट्रंप के भी हस्ताक्षर हो गए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने विधेयक पारित होने को बहुत बड़ी जीत बताया। गौरतलब है कि डेमोक्रेटिक पार्टी किफायती देखभाल कानून के तहत मिलने वाले स्वास्थ्य कवरेज के लिए टैक्स क्रेडिट बढ़ाने की मांग कर रही थी। इस साल के अंत में यह टैक्स क्रेडिट खत्म हो रही है। अगर सरकार टैक्स क्रेडिट नहीं बढ़ाती है तो लोगों को मिलने वाला स्वास्थ्य कवरेज महंगा हो जाएगा। इसी मुद्दे को लेकर शटडाउन इतना लंबा खिंचा, लेकिन रिपब्लिकन पार्टी नहीं मानी और आखिरकार डेमोक्रेटिक पार्टी को ही झुकना पड़ा।

 

शटडाउन समाप्त करने के लिए ये समझौता हुआ
शटडाउन खत्म करने के लिए रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच जो समझौता हुआ है, उसके तहत 31 जनवरी 2026 तक बिना रोक-टोक कामकाज हो सकेगा। शटडाउन खत्म करने के समझौते के तहत तीन वार्षिक व्यय विधेयकों को वित्तपोषित किया गया है। रिपब्लिकन पार्टी ने स्वास्थ्य सेवा सब्सिडी बढ़ाने के लिए दिसंबर के मध्य तक मतदान कराने का वादा किया है, लेकिन सफलता की कोई गारंटी नहीं दी है। इस विधेयक के तहत शटडाउन शुरू होने के बाद से ट्रंप प्रशासन द्वारा संघीय कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के फैसले को वापस लिया गया है। साथ ही यह समझौता संघीय कर्मचारियों को जनवरी तक और छंटनी से भी बचाता है और यह गारंटी देता है कि शटडाउन खत्म होने के बाद उन्हें भुगतान किया जाएगा।

और पढ़े  त्रपित बंसल: एआई की दुनिया में रचा इतिहास, मेटा से मिला आठ सौ करोड़ का पैकेज, कैसे मिली कामयाबी?
  • Related Posts

    PM मोदी का तमिलनाडु दौरा: राज्य को 13 हजार करोड़ की परियोजना की देंगे सौगात, कहां-कहां जाएंगे प्रधानमंत्री?

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार को चेन्नई के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम 13,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजना लॉन्च करेंगे। इसमें नया मेट्रो कॉरिडोर, हाईवे में सुधार और…

    तरंग शक्ति-2026 अभ्यास: जोधपुर एयरबेस पर गरजे लड़ाकू विमान, राजनाथ सिंह ने देखा भारतीय वायुसेना का दम

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को राजस्थान के जोधपुर स्थित वायुसेना स्टेशन पहुंचे और बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ के मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए। एयरबेस पहुंचने पर भारतीय…