अयोध्या: श्रीरामायण बेला में राम-जानकी व हनुमान जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठित

Spread the love

 

 

 श्रीरामायण बेला में शुक्रवार को भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ। दोपहर 12 बजे प्रभु श्रीराम, माता जानकी और हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत संपन्न कराई गई। दक्षिण भारत से पधारे आचार्य वेंकटेश भट्ट स्वामी के आचार्यत्व में पंचरात्रागम विधि से यह अनुष्ठान पूर्ण हुआ। समारोह का संयोजन जगद्गुरु रत्नेश प्रपन्नाचार्य ने किया। नौ दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, यज्ञ, प्रवचन और भजन-कीर्तन आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज से प्रभु श्रीराम, माता सीता और हनुमान जी भक्तों को दर्शन देकर उन्हें सुख और आशीर्वाद प्रदान करेंगे। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दौरान राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, जगद्गुरु वासुदेवाचार्य सहित देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु आए।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- “पैंथर फाइट नाइट” का भव्य आगाज़, 235 मुकाबलों से गूंजेगी रामनगरी
  • Related Posts

    UP- अधिवक्ता का कत्ल: इस विवाद में हुई अधिवक्ता राजीव की हत्या, मिलकर तैयार की स्क्रिप्ट

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के मिर्जापुर में पूर्व प्रधान व अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू की शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के दूसरे आरोपी की पहचान लंका पहड़ी निवासी…


    Spread the love

    नोएडा- सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारी उग्र,पुलिस पर पथराव; गाड़ियों में लगाई आग

    Spread the love

    Spread the loveवेतन वृद्धि की मांग को लेकर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। पिछले तीन से चार दिनों से जारी…


    Spread the love