बहराइच में शराबी ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर लाश घर में ही चारपाई के नीचे दफन कर दी। इसके बाद भी आरोपी उसी घर में रहता रहा। 11 दिन बाद मामले का खुलासा तब हुआ, जब मायके के लोगों के शक जताने पर पुलिस ने खोदाई कर शव बरामद किया। इस बीच आरोपी भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या व सबूत मिटाने का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
गांव अहाता निवासी रामधीरज ने बहन फूला देवी (45) की शादी करीब 25 वर्ष पहले गांव के ही हरिकिशन के साथ हुई थी। शुरू में सब कुछ ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे हरिकिशन को शराब की लत लग गई। वह नशे में अक्सर पत्नी से मारपीट करता था। उसके छह बच्चों में से दो बेटियों की शादी हो चुकी है और एक बेटा लखनऊ में मजदूरी करता है।








