भीषण हादसा: आमने सामने टकराईं दो कारें, 5 लोगों की माैत, माता के जागरण से लाैट रहे थे

Spread the love

 

 

कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर सुबह तेज रफ्तार क्रेटा और स्विफ्ट कारें आमने-सामने से टकरा गई। इसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पांचों शवों को खिड़की काटकर बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार ये सभी माता के जागरण से लौट रहे थे और यमुनानगर के रहने वाले हैं। हादसा पिंडारसी व घराडसी गांव के बीच में हुआ है।

मृतकों की पहचान चालक प्रवीण पुत्र स्वराज वासी बूबका, पवन पुत्र बालकिशन, राजेन्द्र पुत्र बालकिशन, उर्मिला पत्नी पवन और सुमन पत्नी सजंय के ताैर पर हुई। सभी के शव एलएनजेपी अस्पताल में रखे गए हैं।
हादसे में वंशिका (18) यमुनानगर, संतोष (45) पत्नी धर्मपाल वासी पपनावा, लीला देवी (52) पत्नी रिशिपाल निवासी पपनावा, ऋषि पाल (55) पुत्र कर्म सिंह निवासी पपनावा और प्रवीण (40)  पुत्र जीता राम निवासी पपनावा घायल हैं और आनंद अस्पताल में दाखिल हैं।

Spread the love
और पढ़े  राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट अपडेट- आज शाम तक घोषित होगी तारीख और समय
  • Related Posts

    राजस्थान बोर्ड 10th Result 2026- 10वीं कक्षा के नतीजे जारी, 94.23 % रहा परिणाम,10वीं का रिजल्ट 94.23 प्रतिशत,यहां करें चेक

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे…


    Spread the love

    आज विश्व टीबी दिवस 2026- क्यों मनाया जाता है विश्व टीबी दिवस? जानें इस साल की थीम

    Spread the love

    Spread the loveहर साल 24 मार्च को विश्वभर में टीबी दिवस मनाया जाता है। यह दिन वैश्विक स्तर पर तपेदिक यानी टीबी के खिलाफ जागरूकता फैलाने, इसके खतरों के बारे…


    Spread the love