भोपाल- मौलाना आज़ाद सेंट्रल लाइब्रेरी में धूम-धाम से मना बसंत पंचमी का पावन पर्व..

Spread the love

 

 

 

 मौलाना आज़ाद सेंट्रल लाइब्रेरी,भोपाल में बड़े हर्ष उल्लास के साथ बसंत पंचमी का त्योहार मनाया गया, इस अवसर पर पुस्तकालय में खास तैयारियां भी की गई l इस शुभ अवसर पर पुस्तकालय की क्षेत्रीय ग्रंथपाल रत्ना बाधवानी ने सर्वप्रथम पुजारी को बुलवाकर समस्त स्टाफ सदस्यों व अध्ययन कर रहे समस्त छात्र छात्राओं के साथ माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा अर्चना कर सभी को बसंत पंचमी के पर्व का धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व बताया उन्होंने बताया कि- इसी दिन विद्या की देवी मानी जाने वाली मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था l हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है l यह दिन ज्ञान, कला, संगीत और शिक्षा की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है l बसंत पंचमी बसंत ऋतु के आगमन का भी प्रतीक है, जो सर्दियों के अंत और गर्मियों की शुरुआत का संकेत देता है l प्रकृति में हरियाली, सरसों के पीले फूल इस पर्व को और खास बना देते हैं l यह दिन छात्रों, लेखकों और शिक्षकों के लिए भी उत्तम माना जाता है l मां सरस्वती की पूजा करने से विद्या, बुद्धि, सुख और समृद्धि प्राप्ति होती है l

बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन का वास्तविक अर्थ पुस्तकों और कलम की पूजा तक सीमित नहीं है l इसका वास्तविक भाव है विचारों की पवित्रता, वाणी का संयम, आचरण की मर्यादा और प्रतिभा का समाज के लिए समर्पण l इस दिन सभी पीले वस्त्र पहनकर मां सरस्वती की आराधना करते है एवं पीले रंग की चीजों का प्रसाद चढ़ाते है l मां सरस्वती की पूजा के लाभ से ही सभी जीवों को वाणी, ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति हुई l पुस्तकालय में इस अवसर सभी में चारो तरफ खूब हर्ष उल्लास देखने को मिला, पूजा की समाप्ति के बाद सभी को प्रसाद का भी वितरण किया गया l इस कार्यक्रम में ग्रंथपाल निशा बातव, प्रबंधक रचित मालवीय के साथ-साथ सभी स्टाफ सदस्यों का विशेष योगदान रहा l

और पढ़े  विधायक राजेंद्र भारती को कोर्ट से 3 साल की सजा, संकट में विधायकी, जानें...

Spread the love
  • Related Posts

    Road Accident: देवगुराड़िया के पास सड़क हादसे में 3 की मौत, आठ घायल, मिनी ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर

    Spread the love

    Spread the loveइंदौर के देवगुराड़िया मार्ग पर रविवार रात ढाई बजे के करीब सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। मिनी ट्रक और वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर…


    Spread the love

    Weather: आंधी-बारिश व ओलों से जनजीवन प्रभावित, इन 27 जिलों में अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveमध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश में सक्रिय मजबूत वेदर सिस्टम के चलते कई इलाकों में ओलावृष्टि, तेज बारिश और आंधी का असर देखने…


    Spread the love