सामूहिक दुष्कर्म:- 4 माह तक ब्लैकमेल कर करते रहे दरिंदगी..युवती इसलिए विरोध भी न कर पाई, बारी-बारी से लूटी आबरू

 

थुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ 5 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बना ली। ब्लैकमेल कर युवती के साथ पिछले चार माह से दुष्कर्म करते रहे। युवती द्वारा विरोध करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। युवती के चाचा ने 5 नामजद के खिलाफ इलाका पुलिस को तहरीर दी है।

युवती के चाचा ने बताया कि उनकी भतीजी करीब चार माह पूर्व शाम लगभग 5 बजे अपने पिता के लिए खाना लेकर खेत पर गयी थी। खेत पर पिता नहीं मिले तो वह उन्हें खोजने लगी। इसी दौरान नामजद युवक वहां आया और भतीजी को बताया कि युवती के पिता उसके खेत पर बनी कोठरी पर बैठे हैं।

भतीजी नामजद के खेत पर बनी कोठरी पर चली गई। वहां पहले से मौजूद 4 और युवक नशा करते मिले। भतीजी जैसे ही कोठरी में घुसी पांचों युवकों ने दरवाजा बंद कर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पिछले चार माह से दुष्कर्म करते रहे।

नामजदों ने भतीजी को 13 मई को खेत पर बुलाया। उसके मना करने पर वीडियो वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने की जानकारी 16 मई को दोपहर को हुई। सीओ गुंजन सिंह ने बताया कि तहरीर पर पांच नामजदों के खिलाफ केस दर्ज कर युवकों की तलाश की जा रही है।
और पढ़े  UP- प्रदेश के नौनिहालों की बढ़ रही कद-काठी, नाटापन 8.2 प्रतिशत अंक घटा, जानिए वजह
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…