मौत का झपट्टा: छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की मृत्यु, परिजनों के सामने गई जान

 

 

आगरा के थाना पिढोरा क्षेत्र के गांव गुर्जा शिवलाल मे छुट्टी पर घर आए एक जवान की रविवार की रात कूलर में पानी डालते समय करंट लगने से मौत हो गई। जवान की मौत से परिजनों में कोहरा मच गया।

जानकारी के अनुसार थाना पिढोरा क्षेत्र के गांव गुर्जा शिवलाल निवासी अनिल परिहार पुत्र रंजीत परिहार जो जम्बू के सिलीगुड़ी में पोस्टिंग पर थे। रविवार की शाम जवान छुट्टी पर घर लौटे थे। रात को कूलर में पानी डालते समय करंट की चपेट में आ गए, जिससे जवान की हालत गंभीर हो गई। परिजन जवान को लेकर आगरा एम एच हॉस्पिटल में पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें  मृत घोषित कर दिया।

जवान की मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी रानू और दो बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनका रो रो कर बुरा हाल है। वहीं आर्मी जवानों के द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़े  गाजियाबाद: खाली प्लॉट में शव मिलने से सनसनी, पानी में कचरे से दबा था सिर और आ रही थी दुर्गंध
  • Related Posts

    भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका

    रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो…

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…