बाइक पर बैठी लड़की ने अपने ही साथी को 20 सेकंड में मारे 14 चप्पल,लड़का चुपचाप चलाता रहा गाड़ी

 

 

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में बाइक पर पीछे बैठी युवती अपने साथी को चप्पल से पीट रही है। साथी बाइक चला रहा है और युवती पीछे बैठी है। वायरल वीडियो खुर्रमनगर का बताया जा रहा है। वीडियो में बाइक का नंबर स्पष्ट नहीं है। पुलिस से भी कोई शिकायत नहीं की गई है। 20 सेकंड के वीडियो में युवती ने युवक को करीब 14 बार चप्पलों से पीटा।

वह बाइक सवार युवक को गाड़ी रोकने का इशारा करती दिख रही है। हालांकि, युवक मार खाते हुए बाइक चलाते नजर आ रहा है। युवक और युवती की पहचान नहीं हो सकी है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाइक पर सवार युवक युवती का पता नहीं चल सका है। सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं कि युवक ने जरूर कुछ ऐसा किया होगा जो बेहद गलत होगा इसलिए चुपचाप मार खा रहा है।

एक अन्य यूजर ने कहा कि लड़कों ने अपना स्तर और अपना आत्मसम्मान खत्म कर लिया है जब तक रिश्तों में एक-दूसरे के प्रति सम्मान का भाव नहीं होता है रिश्ते नहीं चल सकते।

और पढ़े  योगी कैबिनेट: चुनावों से पहले हर वर्ग को खुश करने की कोशिश, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन, अग्निवीरों को आरक्षण
  • Related Posts

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…