उत्तराखंड में 27 जनवरी को मनाया जाएगा पहला यूसीसी दिवस, प्रचार-प्रसार तेज करने के निर्देश

Spread the love

 

27 जनवरी 2026 को पहला यूसीसी दिवस मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों के संबंध में बृहस्पतिवार को गृह सचिव शैलेश बगौली ने सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक की। उन्होंने यूसीसी का प्रचार-प्रसार तेज करने और विवाह आदि के पंजीकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

गृह सचिव ने कहा कि जिलाधिकारी विभिन्न मंचों के माध्यम से लोगों को जागरूक करें और उन्हें प्रोत्साहित करें कि वे अपने विवाह का पंजीकरण अनिवार्य रूप से यूसीसी के अंतर्गत कराएं। आगामी 27 जनवरी 2026 को पहला यूसीसी दिवस मनाया जाएगा जिसके तहत सभी जिलों में यूसीसी से संबंधित विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से यूसीसी दिवस के कार्यक्रम की रूपरेखा के लिए सुझाव भी मांगे। सचिव ने मानसून के बाद ग्राम स्तर तक फिर से यूसीसी से जुड़ी जानकारियों का प्रचार-प्रसार तेज करने को कहा। इसके लिए विशेष शिविर भी लगाने के निर्देश दिए।
सचिव बगौली ने बताया कि विवाह पंजीकरण के मामले में बागेश्वर (63 फीसदी), चंपावत (60 फीसदी ), रुद्रप्रयाग (58 फीसदी), पौड़ी गढ़वाल (50 फीसदी), उत्तरकाशी और चमोली (49 फीसदी) बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। अन्य जिलों से भी इस दिशा में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से भी विवाह पंजीकरण प्रक्रिया को और तेज करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में यूसीसी पंजीकरण की प्रगति व्यावहारिक समस्याओं के बारे में बताया। बैठक के दौरान अपर सचिव गृह निवेदिता कुकरेती भी मौजूद रहीं।

Spread the love
और पढ़े  ऋषिकेश- वीरभद्र मंदिर परिसर में खोदाई के दौरान हैरत में पड़े लोग,मिलीं नक्काशी वाली मूर्तियां
  • Related Posts

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    पौड़ी- जनपद पौड़ी में चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम

    Spread the love

    Spread the love    आज मंगलवार को जनपद पौड़ी के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में…


    Spread the love