हल्द्वानी: पुलिस की पेट्रोलिंग कार से भिड़ गई दूसरी कार 

 

 नैनीताल रोड पर देर रात ड्रिंक एंड ड्राइव पर हंगामा खड़ा हो गया। लग्जरी गाड़ी पुलिस की सिटी पेट्रोल कार से टकरा गई। इसके साथ ही पीछे से आ रही थार भी कार से भिड़ गई। पुलिस दोनों वाहनों में सवार लोगों को कोतवाली ला रही थी तभी उसमें सवार युवक पुलिस से उलझने लगे।

दुर्गा सिटी सेंटर के पास बृहस्पतिवार रात 11 बजे बाद हुई घटना के उपरांत मौके पर भीड़ लग गई। हंगामा बढ़ने पर पुलिस लग्जरी कार सवार दो और थार सवार एक युवक को कोतवाली ले गई। बाद में उनका बेस अस्पताल में मेडिकल कराया गया। सूचना पर लग्जरी कार में सवार युवक के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। थार सवार सेना का जवान बताया गया है। उस पर भी पुलिस से उलझने का आरोप है।
बताया गया कि दोनों युवक नशे में थे। टक्कर इतनी तेज थी कि लग्जरी कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रात 12 बजे तक युवक के पक्ष के लोग कोतवाली में जमे रहे। कोतवाल अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि कार सवारों का मेडिकल करा चालान किया गया है। संवाद
और पढ़े  उत्तरकाशी: गोमुख-गंगोत्री ग्लेशियर की ऊंची चोटियां ट्रैकिंग के लिए खुला, तपोवन-केदारताल के लिए अभी इंतजार
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…

    उत्तराखंड: गैरसैंण में हो सकता है आगामी विधानसभा सत्र, तैयारियों को लेकर CM व विस अध्यक्ष के बीच हुई चर्चा

    विधानसभा का आगामी सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी में हो सकता है। हालांकि अभी सरकार ने सत्र की तिथि घोषित नहीं की है। विधानसभा सचिवालय की ओर से गैरसैंण व देहरादून विधानसभा…