बड़ा भाई बना हैवान, सोते समय छोटे पर बरसाई लोहे की रॉड, तब तक मारा जब तक मार नहीं डाला

Spread the love

बंथरा के खांडे देव गांव निवासी श्रवण ने छोटे भाई आलोक की सिर कूंचकर हत्या कर दी। दोनों में रविवार रात में खाना खाने के दौरान विवाद हुआ था। आरोपी ने सोते समय लोहे के रॉड से आलोक के सिर पर वार किया था। पुलिस ने श्रवण को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा के मुताबिक खांडे देव निवासी पुत्तीलाल की आठ वर्ष पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। पुत्तीलाल की पत्नी यशोदा अपने तीन बेटों श्रवण (30), मानसिक मंदित वीरेंद्र (26) और आलोक (22) के साथ रहती थीं। यशोदा की दो बेटियों कंचन और किरन की शादी हो चुकी है। एसीपी ने बताया कि रविवार रात 9:30 बजे सभी लोग घर में बैठकर खाना खा रहे थे। इसी बीच शराब के नशे में धुत श्रवण और आलोक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आलोक ने श्रवण को गाली दे दी और उसकी पिटाई भी कर दी। यशोदा ने दोनों को किसी तरह समझाकर शांत कराया। इसके बाद श्रवण छत पर चला गया, जबकि आलोक नीचे कमरे में सो गया। रात करीब 11 बजे श्रवण छत से नीचे उतरकर आया और घर में रखे लोहे के रॉड से सोते समय आलोक के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में आलोक की मौके पर ही मौत हो गई।

 

सुबह उठने पर हुई मां को जानकारी
यशोदा सुबह सोकर उठीं और आलोक को जगाने पहुंचीं। बिस्तर पर बेटे को लहूलुहाल देखकर यशोदा की चीख निकल पड़ी। उन्होंने शोर मचाकर पड़ोसियाें को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने यशोदा से पूरे मामले की जानकारी ली। यशोदा ने बीती रात में श्रवण और आलोक के बीच हुए विवाद के बारे में बताया। इसके बाद श्रवण को गिरफ्तार कर लिया गया।

नशे में थे दोनों भाई

और पढ़े  आहूजा हॉस्पिटल था 'किडनी मंडी', आरोपी डॉ. प्रीति का पावरफुल प्रोफाइल, रसूख के पीछे चल रहा था काला खेल

छानबीन में सामने आया है कि दोनों भाई नशे में थे। दोनों मजदूरी करते थे। पूछताछ में श्रवण ने बताया कि आलोक ने मां की गाली दी थी और उसकी पिटाई भी कर दी थी। इसी बात से वह नाराज था और उसने हत्या कर दी। पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूल कर ली। आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद कर ली गई है।


Spread the love
  • Related Posts

    CM योगी ने बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का जाना हाल, अफसरों से मांगी रिपोर्ट, मुआवजे का दिया निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के कई जनपदों में बुधवार को हुई बारिश से परेशान किसानों का हाल जाना। उन्होंने असमय बारिश के कारण किसानों को होने वाली परेशानी…


    Spread the love

    करोड़ों के ट्रांसफार्मर फुंकने पर पांच बिजली अधिकारी निलंबित, आदेश के बाद भी जांच में बरती लापरवाही

    Spread the love

    Spread the love   पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने बड़े ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने के मामले में एक अधिशासी अभियंता (एक्सईएन), दो एसडीओ और…


    Spread the love