बदरीनाथ स्थित भगवान आदि केदारेश्वर एवं शंकराचार्य मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए

Spread the love

 

दरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रियाओं के तहत दूसरे दिन शनिवार को मंदिर परिसर में स्थित आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट विधिविधान से पूजा-अर्चना के बाद बंद कर दिए गए। इसी के साथ आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए गए।

शनिवार को आदि केदारेश्वर मंदिर में कपाट बंद होने से पूर्व बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी अमरनाथ नंबूदरी ने भगवान आदि केदारेश्वर को अन्नकूट अर्पित किया और आरती उतारी। इसके बाद विधि-विधान से मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।

 

अब पंच पूजाओं के तीसरे दिन रविवार को बदरीनाथ मंदिर में वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो जाएगा। बदरीनाथ मंदिर के कपाट 25 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इस मौके पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, प्रभारी धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, अमित बंदोलिया सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड-  साल का पहला चंद्रग्रहण आज, 9 घंटे पहले लगा सूतक, मंदिरों के कपाट बंद, जानिए कितने बजे तक रहेगा
  • Related Posts

    देहरादून- SIR: राजधानी देहरादून में प्री एसआईआर का 66.62% काम पूरा, 10.39 लाख मतदाताओं का मिलान हुआ

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में चल रहे प्री एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का काम 66.62 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष मतदाताओं के मिलान के लिए अभियान जारी है। अब तक…


    Spread the love

    देहरादून- विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का थानो में धरना-प्रदर्शन, निर्माण के एक हिस्सा सील

    Spread the love

    Spread the love     जौलीग्रांट थानो क्षेत्र के एक विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा थानों में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया गया। हिंदू संगठनों का आरोप है…


    Spread the love