श्रद्धालुओं के लिए 25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, पांच महीने चलेगी ये यात्राश्रद्धालुओं के लिए 25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, पांच महीने चलेगी ये यात्रा

Spread the love

विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। उत्तराखंड सरकार और गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट ने यात्रा की तिथि की घोषणा कर दी है।

 

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मिलकर इसकी जानकारी दी है।

बता दें कि यात्रा 25 मई से शुरू होगी और 10 अक्तूबर को समाप्त होगी। जिससे श्रद्धालुओं को लगभग पांच महीने का समय मिलेगा ताकि वे पवित्र तीर्थ स्थल का दर्शन कर सकें। 

पिछले साल डेढ़ लाख से ज्यादा यात्री पहुंचे थे

बीते साल एक लाख 83 हजार 722 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब दर्शन के लिए पहुंचे थे। जबकि उससे पहले साल 2023 में एक लाख 77 हजार 463 श्रद्धालु पहुंचे थे।

Spread the love
और पढ़े  लालकुआं- तौल विवाद में इंचार्ज की पिटाई के बाद बवाल, 11 गेट बंद
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love