शादी से पहले ऐसी शर्त, चिकित्सक को शर्म भी न आई, थाने पहुंची पीड़िता रो पड़ी

Spread the love

 

गरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र की युवती ने दिल्ली निवासी कथित चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि मैट्रिमोनियल साइट पर शादी का झांसा देकर आरोपी ने बातचीत की। अश्लील चैटिंग करते हुए होटल में आकर संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर कहीं शादी न करने देने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

टेडी बगिया निवासी पीड़िता ने बताया कि उसने शादी डॉट कॉम और जाटव समाज शादी मंच पर प्रोफाइल बनाई थी। साइट के माध्यम से खुद को पालम कॉलोनी, दिल्ली निवासी सरकारी डॉक्टर बताते हुए डॉ. संत गौरव नामक युवक ने बातचीत की। फोन कॉल, व्हाट्सएप चैट और वीडियो कॉल के जरिए बातचीत शुरू हुई और विवाह पर सहमति बन गई।
कुछ माह बाद जब उन्होंने शादी की बात आगे बढ़ाई तो आरोपी ने होटल में तीन दिन साथ रुकने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर अश्लील चैट और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। शादी से मना करते हुए उसे बिना शादी साथ रखने और खर्च देने की बात कहने लगा। आरोपी ने खुद को राजनीतिक और प्रशासनिक पहुंच वाला बताते हुए धमकी दी कि वह उसे बदनाम कर देगा और कहीं शादी नहीं करने देगा। जान से मरवाने की धमकी भी दी। थाना अध्यक्ष ट्रांस यमुना ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Spread the love
और पढ़े  UP में अंतिम मतदाता सूची जारी: SIR के बाद 2 करोड़ मतदाताओं के नाम कटे, कुल वोटर 13.39 करोड़
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love