अवध धाम- अशोकपुर में गूंजा भक्ति रस, संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का 21 फरवरी को होगा भव्य समापन

 

 

क्षेत्र के अशोकपुर गांव में 13 से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। सात दिवसीय इस आध्यात्मिक आयोजन में दूर-दराज के गांवों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा रस का श्रवण किया। पूरा अशोकपुर क्षेत्र भक्ति संगीत, भजन-कीर्तन और जयकारों से गूंज उठा। कथा वाचन प्रसिद्ध कथावाचक श्री रामदिनेशाचार्य जी महाराज द्वारा किया गया। उन्होंने श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का भावपूर्ण एवं सरल व्याख्यान करते हुए धर्म, भक्ति और सत्कर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोवर्धन धारण, रास पंचाध्यायी और भक्त प्रह्लाद चरित्र जैसे प्रसंगों का मार्मिक वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
यह भव्य आयोजन पवन कुमार सिंह के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। आयोजन समिति की ओर से पंडाल, साज-सज्जा, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी। प्रतिदिन संध्या समय संगीतमय भजन संध्या का भी आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। इस महोत्सव में श्री राम बल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास, महामंडलेश्वर गिरीश दास, जनार्दन दास, मनीष दास, मिथिला बिहारी दास एवं समाजसेवी संदीप भूषण सिंह , आयोजक पवन कुमार सिंह , संयोजक संदीप भूषण सिंह , मुख्य यजमान दशरथ सिंह, पत्नी सुभावती सिंह , अनुज सिंह, अभय प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए। अतिथियों ने कथा आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज में नैतिक मूल्यों और संस्कारों को मजबूत करने वाला बताया आयोजन समिति की ओर से जानकारी दी गई कि 21 फरवरी को पूर्णाहुति यज्ञ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की संभावना है। ग्रामीणों में भंडारे को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और आध्यात्मिक जागरण का संदेश देते हैं। पूरे क्षेत्र में इस कथा महोत्सव को लेकर सकारात्मक और भक्तिमय वातावरण बना रहा।

और पढ़े  लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार
  • Related Posts

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…