अयोध्या- जन्मदिन पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सीएम योगी से की भेंट, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

Spread the love

 

 

 

 श्रीरामनगरी के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा सत्र के दौरान हुई इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विधायक ने मुख्यमंत्री को श्रीरामलला का प्रसाद भेंट कर आशीर्वाद साझा किया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी सदन की पीठ से विधायक को जन्मदिन की बधाई दी, जिस पर सदन में उपस्थित सदस्यों ने मेज थपथपाकर शुभकामनाएं व्यक्त कीं। जन्मदिन के अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों एवं विधायकों को भी श्रीरामलला का प्रसाद खिलाकर आभार जताया।
मुख्यमंत्री से हुई भेंट के दौरान विधायक ने अयोध्या में तेजी से चल रहे विकास कार्यों की अद्यतन जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामपथ, धर्मपथ, एयरपोर्ट विस्तार, घाटों के सौंदर्यीकरण, यातायात सुधार एवं आधारभूत संरचना से जुड़े अनेक प्रकल्प अंतिम चरण में हैं। विशेष रूप से शहर में बन रही नई सड़कों और ओवरब्रिज के शीघ्र संचालन प्रारंभ होने से यातायात पूर्णतः सुनियोजित होगा। इससे जाम की समस्या में कमी आएगी और आम नागरिकों के साथ-साथ श्रद्धालुओं व पर्यटकों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में अयोध्या निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही है और आने वाले समय में यह आध्यात्मिक व सांस्कृतिक पर्यटन का वैश्विक केंद्र बनेगी। मुख्यमंत्री ने भी विकास कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

और पढ़े  दर्दनाक हादसा: डंपर में पीछे से टकराई रोडवेज, एक बच्ची समेत 2 की मौत, 20 घायल

Spread the love
  • Related Posts

    UP- वाराणसी बनेगा प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, 200 करोड़ खर्च होंगे, बढ़ेगा व्यापार-रोजगार

    Spread the love

    Spread the love वाराणसी में प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल बनाया जाएगा। आईडब्ल्यूएआई की ओर से निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम सामनेघाट में 2 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगा। इस…


    Spread the love

    UP- टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, CM योगी ने बताया कब होगी शिक्षक भर्ती, जल्द आएगा विज्ञापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के…


    Spread the love