समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद के काफिले ने युवक को भारी टक्कर,टक्कर लगने के बाद युवक हुआ बेहोश।

Spread the love

समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद के काफिले ने युवक को भारी टक्कर,टक्कर लगने के बाद युवक हुआ बेहोश।

युवक की मां बोली हम गरीब थे इसलिए काफिला टक्कर मारकर छोड़कर चला गया
समाजवादी पार्टी के गाड़ियों के काफिले से टक्कर के बाद युवक बेहोश
मोहल्ले वासियों ने युवक को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती
पीड़ित के परिजनों ने समाजवादी नेताओं पर भड़ास निकाली ।

शाहजहांपुर । समाजवादी पार्टी के गाड़ियों के काफिले ने
सुभाष नगर चौराहे पर एक युवक को टक्कर मार दी । जिसके बाद काफिला तेज रफ्तार से आगे निकल गया ।
टक्कर लगने के बाद युवक बेहोश हो गया । पुलिस की सूचना पर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया इस मौके पर घायल के परिजनों ने समाजवादी पार्टी के नेताओं को जमकर कोसा।
गौरतलब है कि शहर के खिन्नी बाग मैदान में समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को शिरकत करना थी , इनको रिसीव करने के लिए समाजवादी पार्टी का काफिला पहुंचा । पूर्व सांसद को लेकर काफिला जब लौट रहा था तो सुभाष नगर चौराहे पर नसरुद्दीन नाम के युवक को काफिले कीगाड़ी ने टक्कर मार दी । इसके बाद युवक गिरकर बेहोश हो गया । इस दौरान गाड़ियों के काफिले में मौजूद नेताओं ने गाड़ियों को और तेज गति से दौड़ा दिया । बेहोश युवक को मोहल्ले वासियों व परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया । इस दौरान
युवक के परिजनों ने समाजवादी पार्टी के नेताओं को जमकर बुरा भला कहा। पीड़ित की मा ने मीडिया से
कहां, हम गरीब थे इसलिए हमारे बेटे को टक्कर मार कर वह भाग गया । इस संबंध में मीडिया से जिला अध्यक्ष ने कहा काफिले ने किसी युवक को टक्कर नहीं मारी ।
गौरतलब है समाजवादी पार्टी के गाड़ियों के काफिले ने जिस नसरुद्दीन को टक्कर मारी वह सपा का वोटर है और बिना किसी दुर्घटना के बेवजह बहुत समाजवादी पार्टी के काफिले पर क्यों आरोप लगायेगे । खैर पार्टी के नेताओं से अपना पल्ला झाड़ लिया है।

और पढ़े  अयोध्या- CM का अयोध्या आगमन 19 को, वैक्स म्यूजियम और जोनल कार्यालय का करेंगे लोकार्पण महापौर ने नगर आयुक्त संग कार्यक्रम स्थल भ्रमण कर लिया तैयारियों का जायजा

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या-  140 पन्नों की एसआईटी रिपोर्ट से बढ़ी हलचल, चढ़ावा चोरी मामले के विस्तृत तथ्य और साक्ष्य जोड़े गए

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दानपात्र से जुड़े गबन प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी शनिवार देर रात अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना हो गई। सूत्रों के अनुसार…


    Spread the love

    देहरादून- काले जादू का डर दिखाकर महिला से ठगी: विशेष पूजा और हवन का दिया झांसा, फिर की 2 लाख रुपये की ठगी

    Spread the love

    Spread the loveप्रेमनगर थाना क्षेत्र में सीमा तलवार ने खुद को पुजारी बताने वाले राहुल थापा पर अंधविश्वास फैलाकर और परिवार को काला जादू व बुरी शक्तियों का भय दिखाकर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *