हंगामा: यहाँ चौकी में पुलिस ने युवकों को पीटा, ग्रामीणों का हंगामा, सीओ बोले- जांच कर कार्रवाई करेंगे

Spread the love

 

धारी पुलिस पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने बिना सबूत के चोरी के मामले में गांव के युवकों को चौकी बुलाकर पीटने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में रविवार को ग्रामीणों ने चौकी का घेराव किया और युवकों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्राम पंचायत लदफोड़ा तल्ला के चिराग बिष्ट, हिमांशु बिष्ट और हिमांशु कुमार ने बताया कि धारी पुलिस ने रविवार को उनको चौकी में एक चोरी की वारदात में पूछताछ के लिए बुलाया था। कहा कि पुलिस ने बिना सबूत के उनके साथ चौकी के एक कमरे में मारपीट की। इसकी सूचना उन्होंने परिजनों को दी। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ चौकी पर पहुंचकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

सूचना पर मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष कमित जोशी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवकों ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय में तीसरी बार चोरी हुई है और पुलिस को चोरों को पकड़ना चाहिए। इस मामले में युवकों ने सीओ भवाली को तहरीर देकर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

स्थानीय युवकों की ओर से तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। – भवाली सीओ प्रमोद शाह


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- चारधाम यात्रा, परिवहन विभाग ने 600 वाहनों को दी हरी झंडी, तकनीकी जांच के बाद ग्रीन कार्ड जारी
  • Related Posts

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love

    हरिद्वार- चारधाम यात्रा, परिवहन विभाग ने 600 वाहनों को दी हरी झंडी, तकनीकी जांच के बाद ग्रीन कार्ड जारी

    Spread the love

    Spread the love     आगामी चार धाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और परिवहन विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में…


    Spread the love