लालकुआं: संदिग्ध हालात में महिला की मौत,परिवार में मचा कोहराम

लालकुआं: संदिग्ध हालात में महिला की मौत,परिवार में मचा कोहराम

संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। शुरुआती जांच में जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिंदुखत्ता स्थित इंद्रानगर- दो निवासी चंदर सिंह की पत्नी सावित्री देवी ( 46 ) की शुक्रवार की रात अचानक हालत बिगड़ी तो परिजन परेशान हो गए। गंभीर हालत में महिला को परिजन आनन-फानन हल्द्वानी के एसटीएच पहुंचे। इलाज के दौरान सावित्री की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
मृतका की दो बेटियां और एक बेटा है, उक्त घटना से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश के GST संग्रहण में लगातार सुधार, पिछले वर्ष की तुलना में इस साल अगस्त में 16 % की बढ़ोतरी
  • Related Posts

    बाइक मैकेनिक की हत्या: रंजिश या कोई और राज? फुटेज में आया सामने, कम उम्र के दिखे गोली चलाने वाले आरोपी

    बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के शांतरशाह गांव में बाइक मैकेनिक हैप्पी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं। हत्या के पीछे पुरानी…

    नौकरी: उत्तराखंड में 12वीं पास के लिए नई भर्ती, स्केलर के 200 पदों इस दिन से करें आवेदन, जानें पूरा विवरण

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ग्रुप-सी के इन पदों के…