कुर्सी का खेल:पार्षद घर में ही रहे इसलिए झटपट कर ली कोर्ट मैरिज.

महिला के लिए आरक्षित हुआ वार्ड तो नहीं किया फरवरी का इंतजार
अयोध्या । सारा खेल कुर्सी का है । फिर चाहे किस्सा पार्षदी का ही क्यों न हो । हर व्यक्ति अपनी – अपनी सीट बचाने के लिए जुगत भिड़ाता है । ऐसा ही मामला अयोध्या नगर निगम चुनाव के लिए वार्डों का आरक्षण जारी होने के बाद देखने को मिला । यहां एक पार्षद की सीट महिला के लिए आरक्षित हुई तो उन्होंने मुहूर्त से पहले ही कोर्ट मैरिज कर ली । हालांकि , उनकी शादी फरवरी में तय थी । नगर निगम के स्वर्गद्वार से पार्षद महेंद्र शुक्ला ने दोबारा अपनी सीट पर काबिज होने के लिए यह जुगत भिड़ाई है । महेंद्र के वार्ड का समायोजन लक्ष्मण घाट होने के साथ ही उसे महिला के लिए आरक्षित घोषित किया गया है । महेंद्र की अभी तक शादी नहीं हुई थी । उन्होंने अपने लिए दुल्हन पहले से देख रखी थी । फिर क्या था महेंद्र झटपट कचेहरी में अपनी दुल्हन के साथ दो दिसंबर को मैरिज रजिस्ट्रार के यहां हाजिर हो गए । वहां उन्होंने शादी की कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर लीं । चुनाव को देखते हुए फटाफट शादी का उनका फैसला चर्चा का विषय बना हुआ है । महेंद्र के अनुसार 12 अक्तूबर को उनकी सगाई हो चुकी है ।

और पढ़े  वाराणसी में बाढ़: PM मोदी ने डीएम से फोन पर ली जानकारी, राहत शिविरों की व्यवस्थाओं पर की चर्चा
  • Related Posts

    यूपी- इस जिले में 2 दिन स्कूल बंद: टूटा 46 साल का बारिश का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 381.2 मिमी बारिश हुई दर्ज

    यूपी के बरेली में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण आठवीं तक के सभी विद्यालयों में दो दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी…

    अयोध्या- निषाद छात्रावास पर कथित कब्जे को लेकर निषाद समाज में आक्रोश, विधायक को सौंपा ज्ञापन

           निषाद छात्रावास पर कथित अवैध कब्जे को लेकर निषाद समाज ने मोर्चा खोल दिया है। निषाद समाज के अध्यक्ष *संतोष निषाद* ने नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता…