राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबलों का कैम्प बना तालाब आधी रात को सिर पर जूता रखकर ड्यूटी जाने के लिये मजबूर हुये सुरक्षा कर्मी.

Spread the love

अयोध्या राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों के ठहरने के लिये मणि पर्वत के सामने स्थित मैदान पर कैम्प लगा हुआ है।वहीं से शिफ्ट वाइज ड्यूटी करने के लिये सुरक्षा कर्मी जन्मभूमि जाते और आते हें।मौके पर फतेहपुर,कानपुर और सीतापुर की तीन बटालियन का कैम्प वहां लगा हे। पिछले चौबीस घंटों से लगातार हो रही बरसात से जहां पूरी अयोध्या में भीषण जलभराव की स्थिति उतपन्न हो गई है तो वहीं यह पीएसी कैम्प भी तालाब के रुप में तब्दील हो गया है।ऐसे में राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात सैनिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि एक तरफ जहाँ भारी बरसात से उनके टेंट उखड़ गये,किचन के सारे सामान बह गये जूते बह कर नाले में चले गये तो सारा जरुरत का सामान खराब हो गया तो वहीं दूसरी उनकी खाट तक पानी भर गया है जिससे उनको ड्यूटी से लौटने के बाद आराम करने का और लेटने का सहारा भी नहीं रह गया है।उन्होंने बताया कि यहाँ के हालात इस कदर बदतर् हैं कि रात के डेढ़ बजे की शिफ्ट में ड्यूटी जाने के लिये उन्हें जूते वर्दी सब सिर पर लादकर बाहर निकलना पड़ा।हलाँकि सुरक्षाकर्मियों ने यह भी बताया कि उच्चाधिकारियों तक इस बात की शिकायत की गई है और अब हमारा केम्प यहाँ से कहीं दूसरी जगह शिफ्ट करने का आश्वासन अधिकारियों ने दिया है।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- श्रीमद्भागवत कथा में सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन, सच्ची मित्रता और भक्ति का दिया संदेश।
  • Related Posts

    प्रयागराज में हादसा- अमोनिया गैस टैंक फटने से कोल्ड स्टोरेज धराशायी, कई मजदूर दबे

    Spread the love

    Spread the love     फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर में प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित सपा  नेता  और पूर्व  मंत्री  अंसार  अहमद का कोल्ड स्टोरेज तेज धमाके के साथ धराशायी हो…


    Spread the love

    UP कैबिनेट बैठक- खाद्य, ऊर्जा समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी, 37 प्रस्तावों पर मुहर, जानें…

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में खाद्य, ऊर्जा और नगर विकास विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *