शाहजहांपुर: रेलवे ट्रैक पर मिला सिंचाई विभाग के जेई का शव, धड़ से अलग थी गर्दन

Spread the love

 

रायबरेली जिले के हरिचंदपुर थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव निवासी सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर संतोष कुमार (36 वर्ष) का शव बृहस्पतिवार सुबह शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के आउटर पर डाउन लाइन पर पड़ा मिला। उनकी गर्दन धड़ से अलग पड़ी थी। अभी परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

 

संतोष कुमार की नौकरी वर्ष 2020 में लगी थी। तब से वह थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला एमनजई जलालनगर स्थित अपनी ससुराल में रह रहे थे। अमित कुमार ने बताया कि बहनोई संतोष कुमार बृहस्पतिवार सुबह रोजाना की तरह जल्दी उठे। स्नान कर पूजा-पाठ किया। फिर चाय-नाश्ता करने के बाद करीब करीब आठ बजे घर से टहलने के लिए निकल गए।

करीब नौ बजे घर आए मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने बहनोई की मौत के बारे में बताया। वह तुरंत रेलवे स्टेशन पहुंचे। तब तक शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा चुका था। जीआरपी ने बहनोई के कपड़ों से मिले आई कार्ड और फोटो दिखाए। इसे देख शव की पहचान की है। इसके बाद उनके परिवारवालों को सूचना दी। 

वरिष्ठ अधिकारी से हुआ था विवाद 
अमित ने बताया कि दो महीने पहले बहनोई की अपने विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी से काम के दबाव को लेकर विवाद हुआ था। बहनोई तनाव में आए तो उनके कार्यालय जाकर बातचीत की थी। बहनोई ने कार्रवाई करने से रोक दिया था।

अमित ने बताया कि बहन-बहनोई दोनों सरकारी नौकरी में थे। परिवार में कोई दिक्कत नहीं थी। वहीं, परिजन पोस्टमॉर्टम के बाद शव को रायबरेली ले गए। जीआरपी थाना प्रभारी रेहान अली ने बताया कि साढ़े आठ बजे एक व्यक्ति के ट्रेन से कटने की सूचना मिली थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व तहरीर आने पर मामले की जांच की जाएगी।

और पढ़े  अयोध्या- वैश्विक शांति के लिए हवन, 101 श्रद्धालुओं ने की प्रार्थना

2019 में हुई थी शादी, 2020 में लगी नौकरी
अमित ने बताया कि वर्ष 2019 में बहन सरिता वर्मा की शादी संतोष के साथ हुई थी। इसके एक साल बाद ही बहनोई की नौकरी शाहजहांपुर के सिंचाई विभाग में जेई के पद पर लग गई थी। तब से बहनोई ससुराल में ही रह रहे थे।

अमित ने बताया कि बहन सरिता सीतापुर जिले के महोली स्थित एक प्राइमरी विद्यालय में शिक्षिका हैं। वह अपने ससुर और चार साल की बेटी ट्विंकल और ढाई साल की बेटी गौरी के साथ सीतापुर में किराये के मकान में रहती हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love