अयोध्या: देहरादून से सगाई समारोह में शामिल होने आए बुजुर्ग का शव घर के बरामदे में मिला, हत्या की आशंका

Spread the love

 

 

रुदौली के बाबा बाजार क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह सनसनीखेज वारदात हुई। यहां खून से लथपथ 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव उनके ही घर के बरामदे में मिला। प्रथम दृष्टया हत्या की अशंका जताई जा रही है। शव की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ आशीष निगम, एसओ समेत फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। मामले की जांच की जा रही है।

कलागांव मजरे रेछ के निवासी जगदीश पाल (65) अपने परिवार के साथ देहरादून में रहते थे। दस दिन पहले पट्टीदार के घर आयोजित सगाई समारोह में शामिल होने वह परिवार के साथ गांव आए थे। सगाई समारोह सम्पन्न होने के चार दिन बाद मृतक का परिवार देहरादून चला गया। वह घर में अकेले ही रह रहे थे।

मृतक के भतीजे जगोराम के अनुसार चाचा से बुधवार की रात करीब 8:30 बजे मुलाकात हुई थी। उसके बाद वे अपने घर सोने चले गए  और बृहस्पतिवार सुबह उनकी खून से लथपथ लाश मिली। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान थे। घटनास्थल पर मौजूद परिजन व ग्रामीण इस घटना पर हैरत व्यक्त कर रहे हैं।  एसओ  शैलेन्द्र आजाद के अनुसार मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  Weather यूपी: आज बढ़ेगी बादलों की सक्रियता, पड़ेंगी फुहारें, जारी रहेगा पारे में उतार-चढ़ाव
  • Related Posts

    फर्जी मार्कशीट और सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार,इस तरह करते थे खेल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फर्जी शैक्षिक दस्तावेज तैयार कर लोगों को ठगने वाले गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। यह…


    Spread the love

    अयोध्या- पेट्रोल-डीजल को लेकर डीएम ने जारी किया बयान।

    Spread the love

    Spread the love       अयोध्या में पेट्रोल-डीजल को लेकर डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने अपील बयान जारी किया।जनपद में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है।पेट्रोल की प्रतिदिन…


    Spread the love