दिल्ली पुलिस का सबसे बड़ा एक्शन-: 2200 बांग्लादेशियों को भेजा उनके देश, पूरे साल अलर्ट मोड पर रही खाकी

Spread the love

 

बांग्लादेश से भारत में अवैध घुसपैठ को देखते हुए दिल्ली पुलिस पूरे साल अलर्ट मोड पर रही। केंद्रीय गृहमंत्रालय के आदेश के बाद राजधानी दिल्ली के अलावा पड़ोसी राज्यों ने भी विशेष अभियान चलाकर अवैध प्रवासियों के खिलाफ धरपकड़ की। साल की शुरुआत में ही दिल्ली के एलजी के आदेश पर राजधानी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

 

दिल्ली के सभी 15 जिलों में चले विशेष अभियान के तहत पुलिस ने अवैध रूप से राजधानी में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ एक्शन लिया। दिल्ली पुलिस सूत्रों की माने तो अकेले वर्ष 2025 में इस साल दिल्ली पुलिस करीब 2200 बांग्लादेशियों को एफआरआरओ की मदद से उनके देश डिपोर्ट कर चुकी है। आगे भी अभियान जारी रखने की बात की जा रही है।

 

सूत्रों का कहना है कि वर्ष 2025 में की गई कार्रवाई को अब तक का सबसे बड़ा एक्शन माना जा रहा है। पिछले वर्षों के आंकड़े पर गौर करें तो वर्ष 2024 में कुल 14, 2023 में पांच और वर्ष 2022 में 50 बांग्लादेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेजा गया था। सूत्रों का कहना है कि पुलिस के एक्शन की वजह से बहुत से लोग तो पकड़े जाने के डर से खुद ही वापस निकल गए।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एलजी के आदेश के बाद वर्ष 2024 के आखिरी महीने से अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया था। सभी 15 जिलों के अलावा दिल्ली पुलिस की बाकी एजेंसियों ने भी जांच पड़ताल में लगाया गया।

और पढ़े  Price: कमर्शियल सिलिंडर के दाम में बड़ी कटौती, ATF हुआ महंगा, जानिए दिल्ली-कोलकाता में नई कीमतें क्या?

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए थे कि वह बीट स्टाफ की मदद से अपने-अपने एरिया में पड़ताल करें। इसके अलावा जहां जरूरत हो वहां छापेमारी कर बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़कर उनके देश वापस भेजने की व्यवस्था करें। इसके बाद लगातार पुलिस का एक्शन जारी रहा और इनको पकड़ा गया।

वहीं दिल्ली पुलिस ने अवैध बांग्लादेशियों पर कार्रवाई करने के साथ उन सिंडिकेट को भी पकड़ा जो इन बांग्लादेशियों को भारत पहुंचने में मदद करते हैं। साथ ही उनके कागजात बनवाने में भी उनकी मदद की जाती थी। कई लोगों के पास से फर्जी आधार तक बरामद हुए थे। पुलिस की गिरफ्त में आए कई तो ऐसे मिले जो 20-20 साल से राजधानी में डेरा जमाए हुए थे।


Spread the love
  • Related Posts

    मेरा नंबर लीक किया, दुष्कर्म की धमकियां मिल रहीं’, PM को गाली देने वाली छात्रा का छलका दर्द

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद चर्चा में आई 15 वर्षीय छात्रा ने अपनी सुरक्षा को लेकर…


    Spread the love

    प्रधानमंत्री मोदी ने किया नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान का आगाज: बोले- युवा तन-मन से हों स्वस्थ, तभी विकसित होगा भारत

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत की। पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते…


    Spread the love