दिल्ली- 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म- फ्लैट पर ले जाकर जबरन पिलाई शराब, नशे में की दरिंदगी

दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में 13 साल की किशोरी को शराब पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। एक खाली फ्लैट में किशोरी को ले जाकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पाक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार एक आरोपी बैंक कर्मचारी वहीं दूसरा सैलून संचालक है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

 

नशे में धूत थी किशोरी
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 20 दिसंबर की शाम पुलिस को शिकायत मिली कि एक किशोरी को जबरदस्ती शराब पिलाई गई है। सूचना मिलते ही समयपुर बादली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहां पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि किसी ने उसकी बेटी को जबरदस्ती शराब पिलाई है। किशोरी बयान देने की हालत में नहीं थी।

 

नशा कम हुआ तो दिया पीड़िता ने बयान
नशा कम होने पर पुलिस ने किशोरी की काउसलिंग करवाई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक सैलून संचालक ने उसे एक खाली घर में ले गया। जहां उसने अपने एक साथी बैंक कर्मचारी से मिलवाया। जहां उन दोनों ने उसे कथित तौर पर शराब पीने के लिए मजबूर किया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पोक्सो में मामला दर्ज
पुलिस ने पीड़िता के बयान पर उसका मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पाक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़े  दीपावली-छठ पर घर जाना आसान नहीं: त्योहारों से पहले ही ट्रेनों में नो रूम, पटना का हवाई टिकट दुबई से भी ज्यादा

एसआईटी का गठन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम तय समय में मामले की जांच के बाद पुलिस के आलाधिकारी को रिपोर्ट पेश करेंगी। जांच पूरी होने के बाद जल्द चार्ज शीट दाखिल करने को लेकर निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    दिल्ली में कल भी प्रदर्शन करेगी CJP, सीजेपी का एलान- हम सरकार से नहीं डरेंगे, आंदोलन रहेगा जारी,सीईसी के इस्तीफे की मांग दोहराई

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आज विरोध प्रदर्शन हुए। इस दौरान पुलिस ने 3000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। दिल्ली…

    दिल्ली CJP प्रदर्शन: आम लोगों के लिए राहत भरी खबर, खुल गए राजधानी के कई रास्ते, ट्रैफिक सामान्य

    राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के आज के प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा बंद किए गए और डायवर्ट किए गए कई प्रमुख…