बड़ा हादसा- मंदसौर: बाइक से टकराकर कुएं में गिरी कार, 6 लोगों की हुई मौत, बचाने उतरे शख्स ने भी दम तोड़ा

Spread the love

 

 

मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक बाइक सवार सहित कार सवार छह लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज हेतु जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि आंतरी माता जी के दर्शन के लिए जा रही कार बाइक से टकराकर बिना मुंडेर के कुए में जा गिरी। सूचना पर पुलिस व प्रशासन की टिम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। कार सवार सभी लोग उन्हेल के बताए जा रहे है।  जानकारी मिलने पर मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और डीआईजी मनोज कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के बूढ़ा-टकरावत फंटे पर रविवार दोपहर करीब 2 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक बेकाबू ईको वैन ने पहले बाइक को टक्कर मारी, फिर खुद बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की मौत की खबर है। वहीं घायलों को बचाने के लिए कुए में उतरे दौरवादी निवासी मनोहरसिंह नमक युवक की भी गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई। बाइक सवार गोबर सिंह, निवासी आबाखेड़ी की मौके पर मौत की पुष्टि हो चुकी है। वैन में सवार एक अन्य व्यक्ति और बचाव के लिए कुएं में उतरे एक ग्रामीण की भी जान चली गई। कुल मिलाकर हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की सूचना है। चार लोग घायल बताए गए हैं।

वैन में 10 से अधिक लोग सवार थे, जो उज्जैन जिले के उन्हेल से नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में स्थित आंतरी माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वैन के कुछ यात्री अब भी कुएं में फंसे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे में घायल तीन साल की बच्ची समेत चार लोगों को सुरक्षित निकालकर मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कलेक्टर अदिति गर्ग, एसपी अभिषेक आनंद, एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी और एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी मौके पर पहुंच गए। बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। जिला अस्पताल से ऑक्सीजन सिलेंडर भी मौके पर भिजवाए गए हैं ताकि फंसे हुए लोगों को राहत दी जा सके।

और पढ़े  Fire- इंदौर में घर में लगी भीषण आग, 8 लोगों की जलकर हुई मौत, मौके पर अधिकारी

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि चालक ने वैन पर से नियंत्रण खो दिया था, जिसके बाद वैन सड़क से उतरकर कुएं में गिर गई। उन्होंने कहा, “मृतकों की संख्या स्पष्ट नहीं है। वैन में दो बच्चों समेत 13 लोग सवार थे। चार लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान अब प्राथमिकता है। कुएं में जहरीली गैस है।”


Spread the love
  • Related Posts

    Weather: मौसम ने मध्य प्रदेश में बदली करवट, इन 34 जिलों में अलर्ट; ओले-बारिश और तेज आंधी का खतरा

    Spread the love

    Spread the loveमध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक खतरनाक रुख अपना लिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम…


    Spread the love

    Fire- इंदौर में घर में लगी भीषण आग, 8 लोगों की जलकर हुई मौत, मौके पर अधिकारी

    Spread the love

    Spread the loveइंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आग मकान के सामने वाले हिस्से में लगी,…


    Spread the love