हल्द्वानी- हल्द्वानी में निजी स्कूलों की मनमानी रोकने को प्रशासन ने बनाया प्लान।

 

 

हल्द्वानी में 1 अप्रैल से नए शिक्षण सत्र का आगाज होने जा रहा है ऐसे में 200 से अधिक निजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को परेशानी ना हो, और कोई भी विद्यालय अभिभावकों पर मनमाने फैसले न थोपे इसके लिए इस बार शिक्षा विभाग और प्रशासन पहले से तैयारी कर रहा है। खासकर मनमाफिक फीस बढ़ाए जाने, एक ही बुक सेलर से किताबें लेने के तुगलगी फैसला सहित अभिभावकों को परेशान करने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई का मन बनाते हुए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई का कहना है कि पिछले साल की स्थितियों को देखते हुए इस बार शिक्षण सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों के साथ शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों की कार्यशाला आयोजित की जाएगी साथ ही बैठक करते हुए उन्हें राज्य सरकार की गाइडलाइंस के हिसाब से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं इसके अलावा सभी निजी स्कूलों पर राज्य सरकार के नियमों व एनसीईआरटी के किताबों को लगाने सहित कई बिंदुओं पर निर्देश दिए गए हैं इसके अलावा मॉनिटरिंग टीम भी बनाई गई है जो शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करेगी।

और पढ़े  मीनाक्षी की मौत से स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली: सीएमओ को बंद मिली पहलवान की दुकान, विभाग करेगा कार्रवाई
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…