मशहूर यूट्यूबर मणि मेराज ‘लव जिहाद’ के आरोप में गिरफ्तार, को-एक्ट्रेस ने लगाए थे गंभीर आरोप

 

मशहूर यूट्यूबर और कॉमेडियन मणि मेराज और उनकी टीम के सदस्य सैफुल अंसारी को यूपी पुलिस ने ‘लव जिहाद’ और दुष्कर्म के आरोपों में पटना के अनीसाबाद से गिरफ्तार किया है। मणि मिराज की गिरफ्तारी अनीसाबाद स्थित अपने दोस्त के फ्लैट से निकलते हुए की गई है। वह उस समय साहेबगंज जाने के लिए निकल रहे थे, तभी उत्तर प्रदेश की पुलिस ने उन्हें घेर लिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उत्तर प्रदेश की  पुलिस उन्हें पटना कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर उत्तर प्रदेश ले गई।

मणि मेराज मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज प्रखंड के रहने वाले हैं। वह यूट्यूबर पर अपनी शॉर्ट कॉमेडी के कारण काफी मशहूर हुए थे। हाल ही में उन्होंने अपनी को-एक्ट्रेस के साथ एक भोजपुरी फिल्म भी बनाई थी। मेराज इन दिनों अपनी को-एक्ट्रेस के साथ चल रहे विवादों को लेकर चर्चा में थे। को-एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद यह मामला और भी तूल पकड़ चुका था। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मणि मेराज को यूपी के खोड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। युवती ने यूट्यूबर मणि मेराज पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए खोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

घटना के संबंध में पीड़िता का आरोप है कि मनिमेराज पहले से शादी-शुदा है और उसने मुझसे शादीशुदा होने की बात छिपाई। युवती का आरोप है कि करीब ढाई साल पहले यूट्यूबर मनिमेराज ने खुद को अविवाहित बताकर उससे दोस्ती की। फिर एक दिन कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर मेराज ने उसे बेहोश कर दिया और फिर बेहोशी की हालत में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। होश आने पर लड़की को जब इस बात का एहसास हुआ तब उसने इस बात का विरोध किया। विरोध करने पर मेराज ने उसे शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया था।

और पढ़े  सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हमले: 3 लोगों की मौत, होर्मुज के वैकल्पिक मार्ग पर भी मंडराया खतरा?

 

फिर मेराज युवती को अपने घर ले गए और शादी भी कर ली, लेकिन इस शादी को छिपाकर रखने को कहा। इस दौरान वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। युवती ने यह भी लगाया कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई, जिसका मेराज ने गर्भपात करा दिया। इतना ही नहीं युवती ने यह भी आरोप लगाया कि मेराज उसे धर्म परिवर्तन करने और गोमांस खाने तक का दबाव बनाया। इस दौरान मेराज ने उससे लाखों रुपये हड़प लिए। कुछ दिन के बाद युवती को पता चला कि मेराज पहले से शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। इतना ही नहीं मेराज के कई अन्य लड़कियों से भी संबंध हैं। जब युवती ने इस बात का विरोध किया तब विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, फिर उसके परिवारवालों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस अब इसी मामले में मणि मेराज से गहन पूछताछ कर रही है।

  • Related Posts

    PM मोदी का तमिलनाडु दौरा: राज्य को 13 हजार करोड़ की परियोजना की देंगे सौगात, कहां-कहां जाएंगे प्रधानमंत्री?

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार को चेन्नई के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम 13,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजना लॉन्च करेंगे। इसमें नया मेट्रो कॉरिडोर, हाईवे में सुधार और…

    तरंग शक्ति-2026 अभ्यास: जोधपुर एयरबेस पर गरजे लड़ाकू विमान, राजनाथ सिंह ने देखा भारतीय वायुसेना का दम

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को राजस्थान के जोधपुर स्थित वायुसेना स्टेशन पहुंचे और बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ के मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए। एयरबेस पहुंचने पर भारतीय…