Ujjain: शिखर धवन पहुंचे महाकाल के दरबार, बोले- आशीर्वाद सब पर बना रहे, उनकी कृपा से सब काम सफल हो रहे हैं

Spread the love

 

 

भारतीय क्रिकेट टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी शिखर धवन ने आज रविवार प्रातःकाल श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में सम्मिलित हुए। यहां उन्होंने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। शिखर धवन के साथ उनका परिवार भी यहां दर्शन के लिए पहुंचा।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन आज दूसरी बार बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए परिवार सहित मंदिर आए थे। उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल की दिव्य आरती के दर्शन किए और उसके बाद बाबा महाकाल का पूजन अर्चन भी किया। इस दौरान शिखर धवन पूरी तरह बाबा महाकाल की भक्ति में ली नजर आए उन्होंने भगवा वस्त्र पहन रखे थे। साथ ही माथे पर जय श्री महाकाल का तिलक लगाने के साथ ही वह कभी ताली बजाकर तो कभी जय श्री महाकाल का उद्घोष कर बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। भस्म आरती में बाबा महाकाल के निराकार से सरकार स्वरूप के दर्शन करने के बाद शिखर धवन ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि वह दूसरी बार बाबा महाकाल के दर्शन करने आए हैं। यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लगता है एशिया कप में भारत को मिली जीत पर आपने कहा कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, बस ऐसी ही मेरी कामना है। उन्हीं के आशीर्वाद से सब काम सफल हो रहे हैं।
बाबा महाकाल की भक्ति में रहे लीन
गब्बर के नाम से हैं मशहूर
शिखर धवन भारत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान भी रह चुके हैं। वह एक बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज और सामयिक दाएं हाथ के ऑफ़ब्रेक गेंदबाज हैं। उन्हें अक्सर गब्बर कहा जाता है।  इन्हें सर्वश्रेठ क्रिकेट खिलाड़ी के लिए वर्ष 2021में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नवंबर, 2004 में दिल्ली के लिए अपने प्रथम श्रेणी कैरियर की शुरुआत की। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में Sunrisers हैदराबाद के खिलाड़ी और कप्तान रह चुके हैं। वह 12 अगस्त 2013 को दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ भारत ए के लिए 150 गेंदों में 248 रन बनाए थे जब उन्होंने एक सूची एक मैच में दूसरा सर्वोच्च स्कोर दर्ज की गई।

Spread the love
और पढ़े  वेनेजुएला में फिर लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल में 4.9 रही तीव्रता
  • Related Posts

    मन की बात: समुद्र से लेकर आकाश तक हमारा भारत सुरक्षित और आत्मनिर्भर’, मन की बात में क्या बोले पीएम मोदी?

    Spread the love

    Spread the love प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड के जरिए एक बार फिर देश और दुनिया भर में बसे भारतीयों…


    Spread the love

    तिरुपति बालाजी मंदिर में अनंत अंबानी ने निभाई बाल दान की परंपरा

    Spread the love

    Spread the loveरिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक अनंत अंबानी ने आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर की सदियों…


    Spread the love