थलीसैंण: थलीसैंण ब्लाक के रोली गांव में देर रात फटा बादल।

Spread the love

थलीसैंण: थलीसैंण ब्लाक के रोली गांव में देर रात फटा बादल।

जनपद पौड़ी के थलीसैंण ब्लाक के रोली गांव में देर रात बादल फटने से भारी नुक़सान होने का अनुमान है। देर रात तेज बारिश व आकाशीय बिजली के साथ 11-12बजे के बीच थलीसैंण ब्लाक के रोली गांव के120 परिवारों पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। थलीसैंण तहसील प्रशासन ने जानकारी दी की देर रात गांव के ऊपर पहाड़ी में बादल फटने से गांव के दोनों ओर बरसाती नाले ने रौद्र रूप ले लिया जिसमें गांव के पशुपालक चंदन सिंह पुत्र इंद्र सिंह की गोशाला के अंदर से 11 बकरी व दो बैल नाले में बह गये है। वहीं दो मकानों को भारी क्षति हुई है। क्षतिग्रस्त भवनों से दोनों परिवारों को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया। वहीं रोली गांव को जोड़ने वाला सम्पर्क मार्ग दो जगहों से 15-15 मीटर बह गया है जिसके चलते गांव का सम्पर्क भी कट गया है‌। सड़क पर बने पुल भी देर रात आपदा में बह गया है। थलीसैंण – पीठसैण मोटर मार्ग 6 डांट पुलिया बहने से मार्ग बाधित बना हुआ है‌ थलीसैंण – पीठसैण मोटर पर डाट पुलिया बहने से सैकड़ों गांवों का सम्पर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। तहसीलदार आन्नद पाल ने जानकारी दी की रोली गांव में सड़क मार्ग बनाने के लिए जेसीबी मशीन मौके पर भेज दी गई है। वहीं तहसील प्रशासन की टीम रोली गांव पहुंच कर आपदा का मुआयना किया जा रहा है।


Spread the love
और पढ़े  रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *