थलीसैंण: थलीसैंण ब्लाक के रोली गांव में देर रात फटा बादल।

थलीसैंण: थलीसैंण ब्लाक के रोली गांव में देर रात फटा बादल।

जनपद पौड़ी के थलीसैंण ब्लाक के रोली गांव में देर रात बादल फटने से भारी नुक़सान होने का अनुमान है। देर रात तेज बारिश व आकाशीय बिजली के साथ 11-12बजे के बीच थलीसैंण ब्लाक के रोली गांव के120 परिवारों पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। थलीसैंण तहसील प्रशासन ने जानकारी दी की देर रात गांव के ऊपर पहाड़ी में बादल फटने से गांव के दोनों ओर बरसाती नाले ने रौद्र रूप ले लिया जिसमें गांव के पशुपालक चंदन सिंह पुत्र इंद्र सिंह की गोशाला के अंदर से 11 बकरी व दो बैल नाले में बह गये है। वहीं दो मकानों को भारी क्षति हुई है। क्षतिग्रस्त भवनों से दोनों परिवारों को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया। वहीं रोली गांव को जोड़ने वाला सम्पर्क मार्ग दो जगहों से <strong>थलीसैंण: थलीसैंण ब्लाक के रोली गांव में देर रात फटा बादल।</strong>15-15 मीटर बह गया है जिसके चलते गांव का सम्पर्क भी कट गया है‌। सड़क पर बने पुल भी देर रात आपदा में बह गया है। थलीसैंण – पीठसैण मोटर मार्ग 6 डांट पुलिया बहने से मार्ग बाधित बना हुआ है‌ थलीसैंण – पीठसैण मोटर पर डाट पुलिया बहने से सैकड़ों गांवों का सम्पर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। तहसीलदार आन्नद पाल ने जानकारी दी की रोली गांव में सड़क मार्ग बनाने के लिए जेसीबी मशीन मौके पर भेज दी गई है। वहीं तहसील प्रशासन की टीम रोली गांव पहुंच कर आपदा का मुआयना किया जा रहा है।

और पढ़े  हल्द्वानी: परिवार के साथ घूमने निकले यूट्यूबर सौरभ जोशी से गाली-गलौज, अज्ञात कार चालक ने की अभद्रता
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…