Terrorist Attack – बड़ी खबर :अमरनाथ यात्रा के बीच बिजबिहाड़ा में हुआ आतंकी हमला, गोली लगने से 1 पुलिसकर्मी घायल,आतंकियों की घेराबंदी शुरू

अमरनाथ यात्रा के बीच दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में आतंकी घटना सामने आई है। आतंकियों ने रविवार को पुलिस दल को निशाना बनाकर फायरिंग की। इसमें एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिजबिहाड़ा में आतंकियों ने सिपाही पर फायरिंग कर दी। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। जवान के पैर में गोली लगी है। चिकित्सकों ने उसकी हालत स्थिर बताई है।

अधिकारी ने पुलिसकर्मी की पहचान फिरदौस अहमद के रूप में की है। बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

और पढ़े  जम्मू: लद्दाख में अब 8 हिल काउंसिल, 100 सीटों पर होगा चुनाव, शासन ने जारी की निर्वाचन क्षेत्रों की अधिसूचना
  • Related Posts

    जम्मू: लद्दाख में अब 8 हिल काउंसिल, 100 सीटों पर होगा चुनाव, शासन ने जारी की निर्वाचन क्षेत्रों की अधिसूचना

    लद्दाख में स्थानीय सत्ता के समीकरण बदलने की तैयारी है। प्रशासन ने केंद्र शासित प्रदेश के आठ जिलों में स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषदों (हिल डेवलपमेंट काउंसिल) के लिए 100 निर्वाचन…

    कन्याकुमारी से जम्मू तक धार्मिक एकता का महाकुंभ: 8 राज्यों से गुजरी मोरारी बापू की स्वस्तिक रामकथा यात्रा

    कन्याकुमारी से शुरू हुई मोरारी बापू की स्वस्तिक रामकथा यात्रा मंगलवार को जम्मू पहुंची। दक्षिण से उत्तर भारत तक आठ राज्यों के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों से गुजर रही यात्रा…