आतंकवादी हमला- गोलीबारी के बाद तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, कई लोगों के मारे जाने की खबर

आतंकवादी हमला- गोलीबारी के बाद तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, कई लोगों के मारे जाने की खबर

जम्मू संभाग के रियासी जिले में रविवार शाम में संदिग्ध आतंकवादी हमले की सूचना है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी के बाद तीर्थयात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई। अधिकारियों ने शुरुआती रिपोर्टों का हवाला देते हुए बताया कि कटड़ा से शिवखोड़ी जा रहे तीर्थयात्रियों से भरी बस पर पोनी इलाके में हमला हुआ।

उन्होंने बताया कि बचाव अभियान शुरू किया गया। पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बचाव अभियान जारी है। मौके से गोली भी बरामद हुई है। इसके मद्देनजर इलाके की घेराबंदी भी कर दी गई है।

10 के मारे जाने की सूचना
करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिवखोड़ी धार्मिक स्थल से दर्शन करके लौट रहे यात्रियों की बस पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया। आतंकियों की गोलीबारी के बाद ही बस दुर्घटनाग्रस्त हुई। इसमें 10 यात्रियों के मारे जाने की भी सूचना है, हालांकि अभी तक इस मामले में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

और पढ़े  नेपाल में कुदरत का कहर: बुढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़, देखते ही देखते बह गए कई घर, गांवों में मचा हड़कंप
  • Related Posts

    भारत आ रहे हैं विदेश मंत्री रूबियो: जामनगर की रिफाइनरी पर अमेरिका की नजर, ऊर्जा सहयोग को लेकर क्या है तैयारी?

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो 17 से 22 अक्तूबर तक उज्बेकिस्तान और भारत के दौरे पर रहेंगे। रूबियो का भारत दौरा ऊर्जा सहयोग और निवेश के लिहाज से अहम…

    उपलब्धि: मंगल पर पर्सिवरेंस ने तय की 45 किमी दूरी, नासा के कार के आकार वाले रोवर ने तोड़ा रिकॉर्ड

    अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का पर्सिवरेंस रोवर पृथ्वी के अलावा किसी अन्य ग्रह की सतह पर सबसे ज्यादा दूरी तय करने वाला पहला रोबोटिक उपकरण बन गया है। नासा ने…