रुद्रप्रयाग में बढ़ा तनाव: नगरासू गुरुद्वारे में निहंगों का हंगामा, पुलिस-ITBP तैनात, इंटरनेट बंद, विफल रही वार्ता

Spread the love

र्णप्रयाग में 16 जून को हुए विवाद के बाद शनिवार को जिले के नगरासू स्थित गुरुद्वारा लंगर धाम साहेब में तनाव की स्थिति बन गई जो अभी तक जारी है। पुलिस और आईटीबीपी की टीमें निहंगों को बाहर निकालने की कोशिश में जुटी है, लेकिन वे बाहर आने को तैयार नहीं है। वहीं, क्षेत्र में इंटरनेट सेवा भी बाधित है।

पुलिस टीम तीन घंटे से निहंगों मनाने में जुटी है। लेकिन डीएम विशाल मिश्रा और एसपी निहारिका तोमर से दो दौर की वार्ता विफल रही। वार्ता विफल होने के बाद अब डीएम भी मौके से लौट गए हैं। उधर, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सदस्य भी निहंगों को मनाने की कोशिश में जुटे हैं।

 

पुलिस टीम तीन घंटे से निहंगों मनाने में जुटी है। लेकिन डीएम विशाल मिश्रा और एसपी निहारिका तोमर से दो दौर की वार्ता विफल रही। वार्ता विफल होने के बाद अब डीएम भी मौके से लौट गए हैं। उधर, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सदस्य भी निहंगों को मनाने की कोशिश में जुटे हैं।

 

घटना के बाद कुछ निहंग गुरुद्वारे की छत पर चढ़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनके हाथों में पत्थर भी थे, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि निहंगों की नाराजगी कर्णप्रयाग में हुई घटना को लेकर थी।

उनका आरोप है कि उस मामले में स्थानीय गुरुद्वारा प्रबंधन ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं की। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने नगरासू गुरुद्वारे में विरोध जताया। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि उन्होंने गुरुद्वारे में लगे कुछ सूचना पट्ट भी हटा दिए।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हालात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल और आईटीबीपी के जवान भी तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

और पढ़े  ऋषिकेश: सिरासू पुल के पास स्नान के दौरान गंगा में बहा मेरठ का युवक, दोस्तों के साथ आया था घूमने, खोज जारी

रात से अब तक पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश बलूनी ने बताया कि गुरुद्वारे में आठ लोग मौजूद हैं। इनमें सात निहंग हैं। पुलिस और आईटीबीपी मौके पर तैनात है। उन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है।

विवाद को सांप्रदायिक रंग देने वालों पर होगी कार्रवाई : गृह सचिव

चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान सामने आए एक विवादित प्रकरण में सरकार ने अपना रुख स्पष्ट किया है। मामले में सरकार ने चेतावनी दी है कि इसे सांप्रदायिक रंग देकर माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप विस्तृत जांच करेंगे। इस संबंध में शनिवार को गृह सचिव शैलेश बगोली ने बयान जारी किया है।

सचिव बगोली ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला दो पक्षों के बीच हुए विवाद और भावनात्मक आवेश से जुड़ा हुआ है। देवभूमि उत्तराखंड की पहचान सभी धर्मों और आस्थाओं के प्रति सम्मान, शांति और सौहार्द की रही है। राज्य सरकार किसी भी स्थिति में इस सामाजिक समरसता को प्रभावित नहीं होने देगी। उन्होंने बताया कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए आईजी गढ़वाल को निर्देश दिए गए हैं। सभी पक्षों को सुनने के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही एडीजी लॉ एंड ऑर्डर से पूरे प्रकरण की विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी गई है। यात्रियों और श्रद्धालुओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शिकायत निवारण व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। वर्तमान में संचालित चारधाम सेल को हेमकुंड साहिब यात्रा से भी जोड़ा जाएगा और यात्रा अवधि के दौरान यह व्यवस्था चौबीसों घंटे कार्य करेगी।

और पढ़े  देहरादून- डालनवाला में युवक पर तलवार-खुखरी से जानलेवा हमला, तीन नामजद समेत 10-15 लोगों पर मुकदमा

गृह सचिव ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं फैलाकर या मामले को सांप्रदायिक रंग देकर राज्य का माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले तत्वों की पहचान की जाएगी। अफवाह फैलाने और सामाजिक वैमनस्य बढ़ाने वालों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं और नागरिकों से संयम बनाए रखने तथा किसी भी शिकायत के लिए प्रशासनिक और पुलिस तंत्र का सहयोग लेने की अपील की।


Spread the love
  • Related Posts

    बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे को लेकर बढ़ा विवाद, हेराफेरी के विरोध में कांग्रेस विधायक उपवास पर बैठे

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में कथित हेराफेरी के विरोध में मंगलवार को मंदिर परिसर में अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ…


    Spread the love

    टनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से, तराई क्षेत्र की मांग हुई पूरी

    Spread the love

    Spread the loveटनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू हो रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह रेल सेवा उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में…


    Spread the love