बढ़ी टेंशन: अभिषेक शर्मा दिल्ली के अस्पताल में भर्ती, नामीबिया के खिलाफ मैच में खेलने पर सस्पेंस

Spread the love

भारतीय टीम के फ्लेम्बॉयंट ओपनर अभिषेक शर्मा पेट की समस्या के चलते दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने पिछले दो दिनों से अस्पताल में रहकर इलाज कराया है। टीम प्रबंधन ने बताया कि पेट की समस्या के कारण उनके टेस्ट किए जा रहे हैं और अभी तक यह साफ नहीं है कि उन्हें आज यानी बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल पाएगी या नहीं।

 

नामीबिया मैच पर असर
अभिषेक शर्मा की फिटनेस को देखते हुए भारत बनाम नामीबिया मैच में उनके खेलने पर सस्पेंस है। यह मैच 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना है। बीसीसीआई के सूत्र ने कहा, ‘मैच के लिए उनकी उपलब्धता अभी स्पष्ट नहीं है।’ टीम को उम्मीद है कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर मैदान पर वापसी करेंगे। नामीबिया के खिलाफ अभिषेक की जगह संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। वहीं, ईशान किशन दूसरे ओपनर हो सकते हैं।

 

पाकिस्तान के खिलाफ खेलने की उम्मीद!
टीम प्रबंधन और मेडिकल स्टाफ यह आश्वस्त हैं कि शर्मा 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। उनका स्वास्थ्य और रिकवरी इस समय मुख्य प्राथमिकता है।

गंभीर के घर डिनर पर गए थे
सूत्रों के मुताबिक, 25 वर्षीय अभिषेक शर्मा ने संडे को मुख्य कोच गौतम गंभीर के घर आयोजित डिनर में हिस्सा लिया था, लेकिन बाकी टीम के सदस्यों की तुलना में जल्दी ही वहां से चले गए थे। माना जा रहा है कि इसी दौरान उन्हें पेट की परेशानी हुई। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि अभिषेक शर्मा अमेरिका के खिलाफ पिछले मैच से पहले भी पूरी तरह फिट नहीं थे, और मैच खेलने के बाद उनकी हालत और बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि बाएं हाथ के इस ओपनर को तेज बुखार था और तुरंत राहत के लिए उन्हें ड्रिप चढ़ाई गई थी। खराब तबीयत के कारण अभिषेक दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टीम के अभ्यास सत्र में भी हिस्सा नहीं ले सके। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि वह इस खराब हालत में गंभीर के घर डिनर के लिए गए क्यों?

Spread the love
और पढ़े  करो या मरो मुकाबले में आज श्रीलंका का सामना करेगा पाकिस्तान, बारिश में धुला मैच तो किसे होगा फायदा?
  • Related Posts

    SA vs NZ Playing-11: द. अफ्रीका की टीम में इन 3 धुरंधरों की होगी वापसी? न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल मुकाबला आज

    Spread the love

    Spread the loveटी20 विश्वकप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत न्यूजीलैंड से चार मार्च को होगी। यह मुकाबला बुधवार शाम सात बजे से कोलकाता के ईडन…


    Spread the love

    IND vs WI: भारत सेमीफाइनल में पहुंचा, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया, इंग्लैंड से होगी टक्कर

    Spread the love

    Spread the loveभारत सेमीफाइनल में पहुंचा वेस्टइंडीज को अहम मुकाबले में पांच विकेट से हराकर भारत टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गया। अब टीम का सामना पांच मार्च…


    Spread the love