तेलंगाना सुरंग दुर्घटना: सुरंग हादसे में बरामद हुआ 1 शव,मशीन काटकर शव निकालने की हो रही कोशिश

Spread the love

 

 

तेलंगाना में सुरंग हादसे में एक शव बरामद हुआ है। जो शव बरामद हुआ है, वह एक मशीन में फंसा हुआ है। फिलहाल बचाव दल मशीन को काटकर शव निकालने की कोशिश कर रहा है। अभी सात अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। बचाव अभियान में केरल के खास खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है। हादसे को 15 दिन से ज्यादा का समय बीत गया है।

खोजी कुत्ते ने की मदद
एक बचाव अधिकारी ने बताया कि मशीन में फंसे शव के केवल हाथ दिखाई दे रहे थे। बीते दिन राज्य के सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने बताया था कि खोजी कुत्तों ने खास जगह पर तेज गंध का पता लगाया है। पता चला है कि वहां तीन लोग मौजूद हैं। इसके बाद वहां जमा मलबा हटाया जा रहा था। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि शव उसी जगह मिला है या किसी अन्य जगह से। बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए रोबोट का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

22 फरवरी को हुआ था हादसा
तेलंगाना के नगरकुर्नूल में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (SLBC) सुरंग का एक हिस्सा 22 फरवरी को धंस गया था। इस वजह से सुरंग के अंदर काम कर रहे 8 मजदूर फंस गए थे। राज्य सरकार ने कहा था कि उनके बचने की संभावना बहुत हम है, लेकिन हरसंभव प्रयास जारी हैं। सुरंग के अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ, सेना, नौसेना और अन्य एजेंसियों के विशेषज्ञ अथक प्रयास कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि विशेषज्ञ मानव उपस्थिति का पता लगाने के लिए ‘ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार’ (जीपीआर) का इस्तेमाल कर रहे हैं। सुरंग के भीतर कीचड़ और पानी ने बचाव कर्मियों के लिए चुनौतियां खड़ी कर दी हैं।

और पढ़े  अभ्यर्थियों की बात मान गई सरकार : BPSC TRE-4 में एकल परीक्षा का एलान, CM सम्राट चौधरी ने क्या बताया?

Spread the love
  • Related Posts

    एशियाड 2026: मां-बाप खो चुकी बेटी का एशियाई खेलों से कटा नाम, अरुणाचल के CM ने खेल मंत्री से लगाई गुहार

    Spread the love

    Spread the loveएशियाई खेलों में अरुणाचल प्रदेश के खिलाडि़यों की भागीदारी फिर विवादों में है। तीन वर्ष पूर्व हांगझोउ एशियाई खेलों के लिए वुशु के तीन खिलाडि़यों को चीन ने…


    Spread the love

    अमेरिका: ग्रैंड कैन्यन में अचानक आई बाढ़, 15 लोग लापता, 62 को सुरक्षित निकाला, वीडियो में दिखी तबाही

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क में अचानक आई बाढ़ के बाद करीब 15 लोगों के लापता होने की खबर है। अचानक आई बाढ़ ने ब्राइट एंजेल कैन्यन…


    Spread the love