तहव्वुर राणा: आतंकी तहव्वुर हुसैन राणा से हर दिन हो रही है 10 घंटे तक पूछताछ, NIA से आतंकी ने मांगी थी ये 3 चीजें

Spread the love

 

 

मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारी रोजाना आठ से दस घंटे पूछताछ कर रहे हैं ताकि इस हमले के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाया जा सके। राणा को पिछले सप्ताह अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लगाया गया था।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि एनआईए के अधिकारी राणा की मेडिकल जांच सुनिश्चित कर रहे हैं और उसे उसके वकील से मिलने की भी इजाजत दी जा रही है। दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार सुबह उसे अमेरिका से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद जांच एजेंसी को 18 दिनों की हिरासत में सौंप दिया था।

हर दिन एनआईए  8-10 घंटे कर रही है पूछताछ
सूत्रों ने बताया कि एनआईए जांचकर्ताओं द्वारा राणा से प्रतिदिन लगभग आठ से दस घंटे तक पूछताछ की जा रही है, ताकि 2008 में लश्कर-ए-तैयबा द्वारा किए गए कायराना हमलों के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाया जा सके। इस हमले में 166 लोग मारे गए थे और 238 से अधिक लोग घायल हुए थे।

एक सूत्र ने बताया, पूछताछ के दौरान राणा सहयोग कर रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्य जांच अधिकारी जया रॉय के नेतृत्व में एनआईए अधिकारियों की एक टीम उससे लगातार पूछताछ कर रही है। सूत्रों ने बताया कि राणा ने अब तक केवल तीन चीजें मांगी हैं – एक कलम, कागज की शीट या नोटपैड और कुरान। जो एनआईए की ओर से उसे मुहैया करा दी गई हैं।

निगरानी में 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात
सूत्रों ने बताया कि राणा ने अब तक भोजन से संबंधित कोई विशेष मांग नहीं की है और उसे बनाए गए मानक प्रोटोकॉल के अनुसार वही खाना दिया जा रहा है, जो किसी अन्य आरोपी को दिया जाता है। सूत्रों ने कहा कि खूंखार आतंकी हमले की साजिश रचने वाले राणा को सीजीओ कॉम्प्लेक्स में एजेंसी के मुख्यालय के अंदर एक उच्च-सुरक्षा सेल में रखा गया है और चौबीसों घंटे सुरक्षाकर्मी उसकी सुरक्षा में तैनात रहते हैं।

और पढ़े  युवक ने खुद को गोली मारी- कैमरे में कैद हुई दिल दहला देने वाली घटना, भाई बना रहा था वीडियो

 


Spread the love
  • Related Posts

    PM मोदी बोले- जहाजों पर हमला और होर्मुज स्ट्रेट में रुकावट मंजूर नहीं,लोकसभा में PM मोदी ने क्या-क्या कहा? जानिए सबकुछ

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में पश्चिम एशिया संघर्ष पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीत दो तीन हफ्तों में जयशंकर जी ने और हरदीप पुरी जी ने सदन को जानकारी…


    Spread the love

    राजस्थान बोर्ड 10th Result 2026- आज जारी होगा राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट या फिर बढ़ेगी तारीख? जानें अपडेट

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे आज जारी होने की पूरी संभावना है। चूंकि बोर्ड ने 19 मार्च को कहा था कि वह 10वीं के नतीजे 23 मार्च…


    Spread the love