टिहरी: बकरी लेकर जा रहे युवक पर 2 भालुओं ने किया हमला, हिम्मत से ऐसे बचाई अपनी जान

Spread the love

भालू के हमले से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों की मदद से श्री देव सुमन राजकीय उप जिला चिकित्सालय नरेंद्र नगर में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9:30 बजे नरेंद्र नगर थाना की आगरा खाल चौकी के अंतर्गत चलड गांव के कद्दू खाल निवासी विजेंद्र(25) पुत्र प्रेम सिंह बकरी लेकर आगरा खाल आ रहा था। इसी दौरान उस पर दो भालू ने हमला कर दिया। मजबूत कद काठी के चलते बिजेंद्र ने एक भालू की गर्दन दबाकर उसे दूर फेंक दिया। लेकिन इसी दौरान दूसरे भालू ने उस पर हमला कर दिया और उसके गले,  कंधे, पीठ पर काफी चोट आई।

भालू के हमले से चीखने चिल्लाने की आवाज पर क्षेत्रीय ग्रामीण एवं पीड़ित के साथी घटना स्थल पर पहुंचे तब तक भालू वहां से भाग निकला। पीड़ित को एंबुलेंस के माध्यम से श्री देव सुमन राजकीय उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां पर उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। घटना की सूचना पर तहसीलदार नरेंद्र नगर अयोध्या प्रसाद उनियाल वन क्षेत्राधिकारी विवेक जोशी प्रभाग्य वन अधिकारी नरेंद्र नगर दिगांथ नायक घटनास्थल पर पहुंचे।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी:- भाजपा महिला मोर्चा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया गया समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित।
  • Related Posts

    उत्तराखंड- बजट सत्र का आज तीसरा दिन, प्रश्नकाल में गरमाएगा सदन, विधेयक होंगे पास, बजट पर होगी चर्चा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड विधानसभा सत्र का आज तीसरा दिन है। सोमवार को सरकार ने बजट पेश किया था। वहीं, मंगलवार को सरकार ने सदन में चार अध्यादेश व 11 विधेयक…


    Spread the love

    उत्तराखंड- राज्य गठन को हो गए 25 साल अब भी गैरसैंण नहीं पहुंचे मुख्यालय, देहरादून और नैनीताल से चल रहा काम

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में जहां 204 सरकारी विभागों के मुख्यालय हैं, वहीं, ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण भराणीसैंण में राज्य गठन के 25 साल बाद भी सरकारी मुख्यालय की स्थापना नहीं हुई।…


    Spread the love