टिहरी झील महोत्सव- मुख्यमंत्री धामी ने किया चार दिवसीय टिहरी झील महोत्सव का शुभारंभ, पर्यटन को मिलेगी नई ऊंचाई

Spread the love

चार दिवसीय टिहरी झील महोत्सव का कोटी कालोनी में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उद्घाटन किया। टिहरी झील में 6 से 9 मार्च तक आयोजित लेक फेस्टिवल पर्यटन को नई ऊंचाई देगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए  उत्तराखंड पयर्टन विकास परिषद व जिला प्रशासन ने कमर कसी हुई है।

 

चार दिन तक आयोजित होने वाले फेस्टिवल में विभिन्न तरह की गतिविधियां आयोजित की जाएगी। फेस्टिवल का उद्देश्य टिहरी जिले को प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाते हुए, स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन करना है। उन्होंने बताया कि इस दौरान ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, राफ्टिंग जैसी साहसिक गतिविधियों के साथ ही स्थानीय स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, मास्टर शेफ प्रतियोगिता, लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए फैशन शो, फोटोग्राफी जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

एक लाख रुपये तक पुरस्कार जीतने का मौका
आयोजन के दौरान अलग- अलग स्थानों पर मास्टर शेफ, फोटोग्राफी, पेटिंग, सोशल मीडिया रील, ग्रुप फैशन शो, मिस्टर एंड मिस टिहरी, राफ्टिंग, रैप सिंगिग प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। जिसमें प्रथम विजेता एक लाख रुपए तक का पुरस्कार जीत सकता है, इसी तरह दूसरे स्थान का विजेता 50 हजार, तीसरे स्थान का विजेता 25 हजार रुपए का पुरस्कार जीत सकता है, इसके साथ ही पांच- पांच हजार के 10 सांत्वना सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।


Spread the love
और पढ़े  ऋषिकेश- राजनीति की भेंट चढ़ा रानीपोखरी में विधि विवि, सौंग बांध प्रभावितों को भूमि आवंटन के बाद जागे लोग
  • Related Posts

    देहरादून- ऑफ सीजन में बंद रहने वाले होटल, रेस्त्रां को बड़ी राहत, कम बिजली खर्च की तो कम आएगा बिल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने ऑफ सीजन में बंद रहने वाले होटल व रेस्त्रां मालिकों को बड़ी राहत दी है। अब ऑफ सीजन में कम बिजली खर्च करने…


    Spread the love

    पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर ट्रांसपोर्टर पति पर हमला, जमकर की पिटाई

    Spread the love

    Spread the loveपत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर तीन युवकों ने ट्रांसपोर्टर की जमकर पिटाई करते हुए उसका सिर फोड़ दिया। जिम ट्रेनर के मुंह और सिर में कईं…


    Spread the love