अयोध्या- आंधी और बूंदाबांदी के बीच कई जगह गिरे पेड़, बिजली गिरने से किशोरी की मौत

Spread the love

 

 

योध्या में कई इलाकों में रविवार को सुबह से ही मौसम अचानक बदल गया। धूल भरी तेज आंधी और बूंदाबांदी के बीच कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। बिजली के तार टूटने से आपूर्ति ठप हो गई। वहीं एक जगह बिजली गिरने से किशोरी की मौत हो गई है।

जिले के अलग-अलग इलाकों में मौसम का बदलाव देखने को मिला। कई इलाकों में धूल भरी आंधी चली। इसके चलते पेड़ और उनकी शाखाएं टूट कर गिर गईं। खेतों में काटकर रखे गए गेहूं के गट्ठर उड़ गए। इससे किसानों को नुकसान हुआ है।

बीकापुर के हैदरगंज क्षेत्र के पूरे मनोहर बेरूगंज गांव में बिजली गिरने से 15 वर्षीय किशोरी वैष्णवी की मौत हो गई। वह गेहूं के खेत में मड़ाई करने गई थी। इसी दौरान तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। बिजली गिरने से वह इसकी चपेट में आ गई। खेत में मौजूद अन्य लोग बाल-बाल बच गए। किशोरी के परिवार में कोहराम मच गया।

 

लोगों को गर्मी से निजात मिली

हैदरगंज थानाध्यक्ष विवेक राय मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस बीच दोपहर 12:00 के बाद शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में एक बार फिर धूल भरी आंधी आई। थोड़ी बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि यह कुछ ही देर में थम गई। आसमान में अभी भी बादल छाए हुए हैं। हवा चलने से मौसम खुशनुमा है। तापमान में गिरावट आ गई है। लोगों को गर्मी से निजात मिल गई है।


Spread the love
और पढ़े  GST संग्रह में देश में दूसरे स्थान पर UP, पोस्ट सेटलमेंट वृद्धि में नंबर एक, ऐसे मिली ये उपलब्धि
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love