अयोध्या- आंधी और बूंदाबांदी के बीच कई जगह गिरे पेड़, बिजली गिरने से किशोरी की मौत

 

 

अयोध्या में कई इलाकों में रविवार को सुबह से ही मौसम अचानक बदल गया। धूल भरी तेज आंधी और बूंदाबांदी के बीच कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। बिजली के तार टूटने से आपूर्ति ठप हो गई। वहीं एक जगह बिजली गिरने से किशोरी की मौत हो गई है।

जिले के अलग-अलग इलाकों में मौसम का बदलाव देखने को मिला। कई इलाकों में धूल भरी आंधी चली। इसके चलते पेड़ और उनकी शाखाएं टूट कर गिर गईं। खेतों में काटकर रखे गए गेहूं के गट्ठर उड़ गए। इससे किसानों को नुकसान हुआ है।

बीकापुर के हैदरगंज क्षेत्र के पूरे मनोहर बेरूगंज गांव में बिजली गिरने से 15 वर्षीय किशोरी वैष्णवी की मौत हो गई। वह गेहूं के खेत में मड़ाई करने गई थी। इसी दौरान तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। बिजली गिरने से वह इसकी चपेट में आ गई। खेत में मौजूद अन्य लोग बाल-बाल बच गए। किशोरी के परिवार में कोहराम मच गया।

 

लोगों को गर्मी से निजात मिली

हैदरगंज थानाध्यक्ष विवेक राय मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस बीच दोपहर 12:00 के बाद शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में एक बार फिर धूल भरी आंधी आई। थोड़ी बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि यह कुछ ही देर में थम गई। आसमान में अभी भी बादल छाए हुए हैं। हवा चलने से मौसम खुशनुमा है। तापमान में गिरावट आ गई है। लोगों को गर्मी से निजात मिल गई है।

और पढ़े  UP- दिव्या मित्तल ने नई पार्टी ‘जननीति भारत’ बनाने का किया एलान, 2027 का यूपी चुनाव लड़ेगी पार्टी
  • Related Posts

    भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका

    रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो…

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…