टीम इंडिया 4 विकेट से हारी मैच, सीरीज में 2-0 से बनाई बढ़त।

Spread the love

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक में खेला गया। टीम इंडिया सीरीज का पहला मैच हार चुकी है। दूसरे टी-20 में भी दक्षिण अफ्रीका ने भारत को चार विकेट से हरा दिया है।

दक्षिण अफ्रीका ने कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 में भी भारत को चार विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने टी-20 में लगातार 12 मैच जीतने के बाद अब लगातार दो मुकाबले गंवा दिए हैं। टीम इंडिया की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। वहीं, गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार को छोड़कर बाकी सभी गेंदबाज फिसड्डी साबित हुए। भुवनेश्वर ने चार विकेट झटके।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 148 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 40 रन की पारी खेली। वहीं, दिनेश कार्तिक ने 21 गेंदों पर नाबाद 30 रन की पारी खेली। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 18.2 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। हेनरिक क्लासेन ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 46 गेंदों पर सात चौके और पांच छक्कों की मदद से 81 रन बनाए। उनकी पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने जीत हासिल की।


Spread the love
और पढ़े  Wedding- विजय-रश्मिका बने पति-पत्नी,तेलुगु रिवाज से पूरी हुई शादी, शाम में होगा कोडेला विवाह
  • Related Posts

    चंडीगढ़ में स्कूलों को फिर धमकी- बम से उड़ाने की आई मेल, लिखा-अगले 2 दिन में चंडीगढ़ में ब्लास्ट होंगे

    Spread the love

    Spread the love   चंडीगढ़ में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार को विवेक हाई स्कूल और गुरुकुल भवन विद्यालय…


    Spread the love

    सहारा रिफंड पोर्टल- फिर से खुला सहारा इंडिया का रिफंड पोर्टल, तुरंत करें क्लेम और 10 लाख रुपये तक दे रही सरकार

    Spread the love

    Spread the loveलोग अपनी आज की जरूरतों के साथ ही अपने आने वाले कल के लिए भी बचत करते हैं। जैसे, देश में एक बड़ी संख्या में लोगों ने सहारा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *