बजरंग सिंह पब्लिक स्कूल के अध्यापकों पर लगा बच्चों को तालिबानी सजा देने का आरोप

बजरंग सिंह पब्लिक स्कूल के अध्यापकों पर लगा बच्चों को तालिबानी सजा देने का आरोप

अयोध्या जनपद के सोहावल क्षेत्र के संजयगंज स्थित श्री बजरंग सिंह पब्लिक स्कूल पर अध्यापकों के ऊपर बच्चों को तालिबानी सजा देने का आरोप लगा है।कड़ाके की ठंड में विद्यालय प्रबंधन पर बच्चों के स्वेटर उतरवाने का आरोप है। इस ठंड में दिन भर बिना स्वेटर के बच्चे बैठे रहे।बता दे कि कल तापमान था 4:30 डिग्री सेल्सियस,<strong> बजरंग सिंह पब्लिक स्कूल के अध्यापकों पर लगा बच्चों को तालिबानी सजा देने का आरोप</strong> स्कूल के ड्रेस कोड में बच्चे नहीं आए थे। वे सभी साधारण स्वेटर पहन कर आए थे। जिसको लेकर वहां के अध्यापकों पर बच्चों को तालिबानी सजा दी। इसकी सूचना बच्चों ने अपने अभिभावक को दी।जब इस मामले को लेकर अभिभावक विद्यालय पहुंचा तो प्रबंधक अभद्रता करने पर उतर आए। वही अभिभावक और प्रबंधक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।जिसको लेकर अभिभावक अतुल कुमार दुबे ने उप जिलाधिकारी सोहावल व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर मामले की शिकायत की।जब यहां खबर सोशल मीडिया पर फैली तो तभी इस मामले को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी सोहावल मामले की जांच करेंगे।

और पढ़े  लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत
  • Related Posts

    झांसी में दर्दनाक हादसा: सुखनई नदी में नहाने गए 5 लोगों की डूबने से मौत, एक ही परिवार के थे सभी

    झांसी जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के देवी सिंह पुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सुखनई नदी में नहाने गए पांच युवक तेज बहाव की चपेट में…

    एमएलसी चुनाव: BJP ने उत्तरप्रदेश में छह और बिहार में चार प्रत्याशी किए घोषित,पढ़िए लिस्ट

    उत्तरप्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने छह और प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने वाराणसी, मेरठ, झांसी,…