तहव्वुर राणा: पटियाला हाउस कोर्ट में होगी आतंकी तहव्वुर राणा की पेशी? नरेंद्र मान होंगे विशेष लोक अभियोजक

 

 

मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद गुरुवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जा सकता है। एनआईए के एक जज की ओर से मामले की सुनवाई किए जाने की उम्मीद है। सरकार की ओर से एडवोकेट नरेंद्र मान को विशेष लोक अभियोजक बनाया गया है। इसके मद्देनजर कोर्ट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कोर्ट के बाहर अर्धसैनिक बलों और दिल्ली पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए आने-जाने वालों की गहन तलाशी ली जा रही है।

इस बीच तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने कहा कि आतंकी तहव्वुर राणा को उच्च सुरक्षा वाले जेल वार्ड में रखने की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। वे अदालत के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से दिल्ली लाया जा रहा है। भारत पहुंचने पर उसे तिहाड़ जेल में रखे जाने की संभावना है।

64 साल का तहव्वुर राणा पाकिस्तान में जन्मा कनाडाई नागरिक है। 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी का करीबी हैं। तहव्वुर राणा को भारत लाया जा रहा है। अमेरिका में प्रत्यर्पण से बचने के लिए उसके सभी पैतरे फेल हो गए थे। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने उसके सभी आवेदनों को खारिज कर दिया था।एडवोकेट नरेंद्र मान विशेष लोक अभियोजक नियुक्त 
केंद्र सरकार ने एडवोकेट नरेंद्र मान को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया है। सरकार की ओर से कहा गया कि केंद्र सरकार एडवोकेट नरेंद्र मान को राष्ट्रीय जांच एजेंसी की ओर से दिल्ली स्थित एनआईए विशेष अदालतों और अपीलीय अदालतों में तहव्वुर हुसैन राणा और डेविड कोलमैन हेडली के खिलाफ मामलों के लिए यह जिम्मेदारी सौंपती है। उन्हें एनआईए मामला आरसी-04/2009/एनआईए/डीएलआई (तहव्वुर हुसैन राणा और डेविड कोलमैन हेडली के खिलाफ) से संबंधित मुकदमे और अन्य मामलों के संचालन के लिए विशेष लोक अभियोजक के रूप में नियुक्त किया गया है। नियुक्ति इस अधिसूचना के प्रकाशन की तारीख से 3 वर्ष की अवधि के लिए या मुकदमे के पूरा होने तक, जो भी पहले हो, के लिए की गई है।

और पढ़े  सौरव दास और आशुतोष रांका को कोर्ट से झटका, न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी
  • Related Posts

    भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री,आज PM मोदी और डोनाल्ड टस्क की अहम बैठक

    भारत और पोलैंड के रिश्तों को नई दिशा देने के लिए आज, 22 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के बीच अहम बैठक होगी। टस्क…

    मुख्यमंत्री मान का कटा 50 हजार का चालान: ‘पेरिस से लौटने पर किया गया अपमान’

    आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार पंजाबियत को नीचा दिखाने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देती…