Tahawwur Rana:- भारत पहुंचा मुंबई हमले की साजिश रचने वाला आतंकी तहव्वुर राणा !

Spread the love

 

 

मुंबई  में 26/11 के आतंकी हमले में आरोपी तहव्वुर राणा को गुरुवार को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। राणा के प्रत्यर्पण से आतंकी हमले में पाकिस्तान सरकार की भूमिका उजागर होने की उम्मीद है।

 

खबरें हैं कि तहव्वुर राणा को लेकर आ रहा विशेष विमान पालम एयरपोर्ट पर लैंड हो चुका है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “नरेंद्र मोदी सरकार का पहला निश्चय है कि हम अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रखेंगे। अपराधी अपराध करके पाताल में भी चला जाए तो उसे ढूंढने का पूरा प्रयास होगा। मुंबई हमले का मास्टर माइंड तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के लगातार प्रयास हो रहे थे। 2014 के पहले की सरकार ऐसे लोगों को बचाना चाहती थी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण हो रहा है और उसके किए की सजा इस देश की अदालत में तय होगी।”
26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा, “एक मुंबईकर के तौर पर मुझे बहुत खुशी है कि उसका(तहव्वुर हुसैन राणा) प्रत्यर्पण किया जा रहा है। यह 2019 से प्रधानमंत्री मोदी की लगातार बातचीत का नतीजा है, जब उन्होंने उसके प्रत्यर्पण के संबंध में अमेरिका को एक राजनयिक नोट सौंपा था… यह जीत उन सभी नागरिकों की है, जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को 26/11 हमले में खोया है… प्रधानमंत्री मोदी की सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि सभी साजिशकर्ताओं को करारा जवाब मिले और शिवसेना से हमारी मांग यही होगी कि तहव्वुर राणा को सजा-ए-मौत मिले।”

तहव्वुर को ला रहे विमान ने भारतीय वायुक्षेत्र में प्रवेश किया
26/11 के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को लेकर विशेष विमान भारतीय वायुक्षेत्र में प्रवेश कर गया है।

और पढ़े  जब रक्षक ही बन गए भक्षक: पुलिस वाले लड़की को उठाकर थाने ले आए, छेड़छाड़ के बाद मोबाइल छीना, भरतपुर में खाकी दागदार

पालम एयरपोर्ट के पास हलचल तेज हो गई है। तहव्वुर राणा को लेकर आ रहा विमान किसी भी समय लैंड हो सकता है।

पाकिस्तान ने तहव्वुर राणा से किनारा कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने मुंबई हमले के साजिशकर्ता से पल्ला झाड़ लिया है। उसका कहना है कि तहव्वुर ने दो साल से अपने दस्तावेज अपडेट नहीं कराए हैं।
26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण पर RJD सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, “ये स्वागत योग्य है। देश उस बर्बर हिंसा को भूला नहीं है। अब आर्थिक अपराध करके जो भागे हैं उनकी बारी होनी चाहिए। उनमें भी ढील नहीं होनी चाहिए …”
‘यह प्रधानमंत्री मोदी का नया भारत है’
26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण पर भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, “यह एक स्वागत योग्य कदम है… यह भारत और भारत की सोच की जीत है… भारत के नागरिकों पर हमला करने वाले लोग विश्व के किसी भी कोने में छिप जाएं, उन्हें पकड़ कर लाया जाएगा और कानून संगत सजा भी दी जाएगी। यह प्रधानमंत्री मोदी का नया भारत है।”
दो वजहों से तहव्वुर राणा का भारत प्रत्यर्पण हुआ सफल
तहव्वुर राणा का भारत प्रत्यर्पण

जेएलएन स्टेडियम मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 2 बंद
NIA मुख्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आसपास लोगों की आवाजाही को बंद कर दिया गया है। एनआईए मुख्यालय के सामने स्थित जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 2 को बंद कर दिया गया है।

और पढ़े  हैवानियत- 'प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइजर डाल आग लगाई', युवक ने पार कीं हदें

Spread the love
  • Related Posts

    PM मोदी के इस्राइल दौरे का आज दूसरा दिन,आज याद वाशेम स्मारक जाएंगे, राष्ट्रपति संग बैठक

    Spread the love

    Spread the loveबुधवार को इस्राइली संसद नेसेट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इस्राइल पर हमास के हमले की निंदा की और कहा कि भारत, इस्राइल के साथ खड़ा…


    Spread the love

    ब्राजील में बाढ़ से मचा हाहाकार,अब तक 46 लोगों की मौत, विचलित कर रहा मंजर

    Spread the love

    Spread the loveदक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील में कुदरत का भयानक कहर देखने को मिल रहा है। दक्षिण-पूर्व ब्राजील में भीषण बाढ़ से लगातार मृतकों का आंकड़ा बढ़ रहा है। अब तक…


    Spread the love