तीन माह के बेटे संग वैश्विक मंच पर स्वीडन की मंत्री ने कहा- मां बनने से कॅरिअर नहीं रुकता

Spread the love

पने तीन महीने के बेटे एडम को गोद में लेकर यूरोपीय संघ के जलवायु मंत्रियों की बैठक में पहुंचीं स्वीडन की मंत्री रोमिना पोरमोख्तारी की यह तस्वीर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में रोमिना बेटे को लेकर बैठक में भाग लेती और अपनी बात रखते दिख रही हैं। यूरोपीय यूनियन की बैठक में पहली बार ऐसा देखने को मिला, जब इतना नन्हा मेहमान इसका हिस्सा बना।

 

मां बनने से कॅरिअर नहीं रुकता- स्वीडिश मंत्री 
रोमिना पोरमोख्तारी ने कहा- मैंने जानबूझकर ऐसा किया, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि मां बनने का मतलब यह नहीं कि किसी महिला का कॅरिअर रुक जाए। महिलाओं को कॅरिअर और परिवार में से किसी एक को चुनने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए। 30 साल की पोरमोख्तारी वर्ष 2022 में पद संभालने के समय स्वीडन की सबसे कम उम्र की मंत्री थीं। वह मातृत्व अवकाश से लौटी हैं, जबकि उनके पति सितंबर में होने वाले चुनाव तक छुट्टी पर हैं। एडम की देखभाल के लिए वह उनके साथ लक्जमबर्ग गए थे।

 

 

बैठक में हिस्सा लेने के बाद क्या बोलीं रोमिना?
इस दौरान रोमिना पोरमोख्तारी ने कहा कि कई बार नेताओं और खासकर महिला नेताओं के सामने यह धारणा बना दी जाती है कि उन्हें अपने परिवार और काम में से किसी एक को चुनना होगा। वह इस सोच से सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि यदि परिस्थितियां अनुकूल हों, तो दोनों जिम्मेदारियों को साथ लेकर चलना संभव है। उन्होंन यह भी कहा कि बच्चे का बैठक में मौजूद होना कोई असामान्य बात नहीं होनी चाहिए। उनके अनुसार, कार्यस्थलों और सरकारी संस्थानों को इतना लचीला होना चाहिए कि माता-पिता अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ भी अपने सार्वजनिक दायित्व निभा सकें।

और पढ़े  मैंने वही वंदे मातरम गाया जो गांधी-नेहरू गाते थे', विवाद पर क्या बोले खरगे?

 

 

कम उम्र में मंत्रालय संभालने बनाया रिकॉर्ड
रोमिना पोरमोख्तारी का जन्म स्टॉकहोम के उपनगरीय इलाके में एक ईरानी मूल के परिवार में हुआ था। कम उम्र में यह मंत्रालय संभालने के साथ ही उन्होंने उस पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जो अब तक 27 साल का रहा है।


Spread the love
  • Related Posts

    राहुल गांधी का दावा: PM मोदी का शासन आखिरी दौर में, उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हुई

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्ल्यूसी की बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शासन ‘अंतिम दौर’ में…


    Spread the love

    आज 35 साल बाद बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव: किसका किससे है मुकाबला, कौन दौड़ में सबसे आगे? जानिए समीकरण

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश में आज नए राष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है। सत्तारूढ़ बीएनपी के बड़े नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर इस चुनाव में सबसे आगे माने जा रहे हैं।…


    Spread the love