हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सम्मान के लिए कहा- धन्यवाद

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हैदराबाद में उनके नाम पर सड़क का नाम रखे जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान के लिए वह आभारी हैं और दावा किया कि वह ऐसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं, जिनके नाम पर भारत में इस तरह सड़क का नाम रखा गया है। ट्रंप ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘भारत के हैदराबाद में नया ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ इस तरह सम्मानित होने वाला मैं पहला अमेरिकी राष्ट्रपति हूं। धन्यवाद’।

 

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
उन्होंने अपने पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी साझा की। इस तस्वीर में तेलंगाना के डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी विक्रमार्क और भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर सड़क के नामकरण से जुड़ी स्मारक पट्टिका का अनावरण करते दिखाई दे रहे हैं।

 

 

अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास है सड़क
यह सड़क हैदराबाद में स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास है। इसके आसपास कई बड़ी अमेरिकी टेक कंपनियों के दफ्तर भी मौजूद हैं, जिनमें माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और अमेजन शामिल हैं।

तेलंगाना सरकार ने क्या कहा?
वहीं, तेलंगाना सरकार ने कहा कि ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ नामकरण अमेरिका के प्रति सम्मान का प्रतीक है। साथ ही यह हैदराबाद की भारत-अमेरिका संबंधों में बढ़ती अहमियत और दोनों देशों के बीच मजबूत होते सहयोग को भी दर्शाता है। सरकार के अनुसार, यह कदम हैदराबाद को वैश्विक निवेश, प्रौद्योगिकी और भारत-अमेरिका साझेदारी के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में पहचान दिलाने की दिशा में भी एक प्रतीकात्मक पहल है।

और पढ़े  ओडिशा की ओर बढ़ा चक्रवात 'अकवान': तीन लाख लोग निकाले गए, 941 जगहों पर भूस्खलन की आशंका, 69 ट्रेनें रद्द
  • Related Posts

    भीषण धमाका: वियतनाम में धमाका, 6 लोगों की मौत,और 10+ घायल, गैस रिसाव की आशंका

    वियतनाम की राजधानी हनोई में मंगलवार सुबह एक हॉटपॉट रेस्तरां में हुए भीषण धमाके ने आसपास के इलाके में तबाही मचा दी। विस्फोट इतना जोरदार था कि रेस्तरां की इमारत…

    शेख हसीना 16 दिसंबर को लौटेंगी बांग्लादेश: तनाव के बीच क्यों चुना खास दिन, प्रत्यर्पण को लेकर कहां फंसा पेच?

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 16 दिसंबर को अपने देश लौटने की योजना की घोषणा की है। उन्होंने राष्ट्रीय विमानन कंपनी बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस से दिल्ली से उड़ान…