सुपरस्टार मोहनलाल की मां का हुआ निधन, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Spread the love

लयालम सुपरस्टार और दादासाहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित अभिनेता मोहनलाल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मोहनलाल की मां संथाकुमारी का आज यानी 30 दिसंबर को केरल के कोच्चि में निधन हो गया। वो 90 साल की थीं। संथाकुमारी का निधन अभिनेता के एलामाक्कारा स्थित आवास पर हुआ। वह कुछ समय से न्यूरोलॉजिकल संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। उनके निधन की पुष्टि अमृता अस्पताल के डॉक्टरों ने की। यहीं उनका इलाज चल रहा था।

 

लंबे समय से बीमार थीं मोहनलाल की मां
डॉक्टरों की देखरेख में इलाज के बावजूद उम्र और बीमारी के आगे शरीर ने साथ छोड़ दिया। मोहनलाल ने अपने सार्वजनिक जीवन में कई बार अपनी मां का जिक्र बेहद सम्मान और स्नेह के साथ किया है। वह उन्हें अपने जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा मानते थे। चाहे करियर के शुरुआती संघर्ष हों या अपार सफलता के दिन, संथाकुमारी हर मोड़ पर बेटे के साथ मजबूती से खड़ी रहीं। अभिनेता अक्सर मंचों से यह स्वीकार करते रहे कि जो संस्कार और संतुलन उन्हें जीवन में मिला, उसकी जड़ें उनकी मां की सीख में हैं।

 

मां के बेहद करीब थे मोहनलाल
कोरोना महामारी के दौरान जब देश लॉकडाउन से गुजर रहा था, तब मोहनलाल ने अपने जीवन के सबसे भावुक अनुभवों में से एक साझा किया था। काम से अचानक मिली फुरसत में वह अपनी मां से दूर थे। वीडियो कॉल के जरिए रोज बातचीत करना ही उनके लिए एकमात्र सहारा था। उस समय उन्होंने यह भी महसूस किया था कि मां की मौजूदगी जीवन में कितनी जरूरी होती है, चाहे इंसान कितनी भी ऊंचाई पर क्यों न पहुंच जाए। अपने पिता की बीमारी के दिनों को याद करते हुए मोहनलाल ने कई बार बताया कि किस तरह संथाकुमारी ने धैर्य और करुणा के साथ उनका साथ निभाया।

और पढ़े  LPG- गैस बुकिंग पर आया नया अपडेट, इन उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, सिलिंडर के लिए करना होगा सिर्फ ये काम

 


Spread the love
  • Related Posts

    Alert: मेडिकल रिपोर्ट ने चौंकाया- 21 की उम्र में मौत, बार-बार चक्कर आने को अनदेखा करना पड़ गया भारी

    Spread the love

    Spread the loveशरीर को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल और खान-पान को ठीक रखना तो जरूरी है ही, साथ ही जरूरी है कि आप शरीर में होने वाले कुछ भी…


    Spread the love

    कनाडा में भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर हत्या, गैंगवार की आशंका

    Spread the love

    Spread the loveकनाडा के सरे शहर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान जसमन सेखों के नाम से हुई है,…


    Spread the love