खुदकुशी: भाजपा नेता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट में लिखी ये वजह

 

उत्तर पूर्वी जिले के भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व जोन चेयरमैन ठाकुर अवधेश कुमार ने यमुना विहार स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त कोई कार्यालय में नहीं था। भजनपुरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीटीबी अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार, अवधेश कुमार अपने परिवार के साथ तुकमीरपुर में रहते थे। परिवार में पत्नी सुधा, बेटा संजय, बेटी है। परिवार ने बताया कि अवधेश कुमार सुबह करीब सात बजे बिना कुछ बताए घर से चले गए थे। आशंका है वह सीधे जिला कार्यालय पहुंचे। दिन में 11 बजे भजनपुरा थाना को भाजपा के उत्तर पूर्वी जिला कार्यालय के नेताओं ने सूचना दी कि अवधेश कुमार ने अंदर से कार्यालय का गेट बंद किया हुआ है। वह खोल नहीं रहे हैं।

पुलिस ने किसी तरह से गेट को खोला। अंदर गए तो देखा कि अवधेश कुमार ने आइटी विभाग के कमरे में पंखे के सहारे फंदा लगाया था। जिले के भाजपा नेताओं का कहना है कि अवधेश कुमार पिछले कई माह से अवसाद में चल रहे थे। पुलिस का कहना है कि शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें कर्ज न उतार पाने की वजह से खुदकुशी करने की बात लिखी है।

और पढ़े  बड़ा खुलासा: आस्था कुंज में पहले भी लड़कियों को शिकार बना चुके दरिंदे, 'सर' वाले सुराग ने खोली पूरी कड़ी
  • Related Posts

    एसआईआर विवाद: चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्‍ली से बिहार तक कांग्रेस का प्रदर्शन

    मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन किया। दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लखनऊ, कोलकाता और देहरादून…

    राहत की बात- बैंक हड़ताल के दौरान दूसरे बैंक के एटीएम से निकासी पर नहीं लगेगा शुल्क, रविवार को भी खुलेंगे बैंक

    बैंक यूनियनों की 28 सिंतबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के दौरान दूसरे बैंकों के एटीएम से पैसे निकालने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।   बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक,…